हर्बल कलर निर्माण पर कार्यशाला का आयोजन


मंदसौर।राजीव गांधी शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय  में  हर्बल उत्पाद और स्वस्थ जीवनशैली के उद्देश्य हेतु बायो ब्लॉक में एक दिवसीय कार्यशाला होली के अवसर पर हर्बल कलर निर्माण का आयोजन किया गया ।कार्यशाला के मुख्य अतिथि एवं प्राचार्य डॉ रविंद्र कुमार सोहोनी ने कार्यशाला में  विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि...प्रकृति  संरक्षण की महत्ता हमारे देश में प्राचीन काल से ही  रही है प्रर्यावरण एवं स्वास्थ्य की दृष्टि से इस  कार्यशाला का आयोजन अत्यंत महत्वपूर्ण है।  होली का त्योहार सामाजिक सरसता, समरसता और आत्मीयता को बढ़ाने वाला होता है।कार्यशाला की मुख्य वक्ता डॉ. प्रेरणा मित्रा सहायक अध्यापक वनस्पति विभाग ने छात्रों को हर्बल कलर निर्माण की प्रक्रिया एवं इसके स्वास्थ्य संबंधी विभिन्न आयामों पर प्रकाश डाला इस कार्यशाला में इको क्लब प्रभारी प्रो चंद्रशीला गुप्ता ने इस कार्यशाला की महत्ता एवं पर्यावरण के प्रति जागरूक रहने के लिए विद्यार्थियों को प्रेरित किया। उन्होंने हर्बल कलर के उपयोग करने से स्वास्थ्य  लाभ और पर्यावरण को संरक्षण की महत्ता को बताया। स्वरोजगार की दृष्टि से भी यह कार्य आसानी से उपलब्ध सामग्री से किया जा सकता है।  कार्यक्रम का संचालन प्रोफेसर संदीप सोनगरा किया एवं आभार प्रोफेसर सिद्धार्थ बरोड़ा ने व्यक्त किया इस अवसर पर कार्यशाला में विद्यार्थियों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया । कार्यशाला में इको क्लब के अन्य सदस्य प्रो सी एल निगवाल एवं डॉ संतोष शर्मा भी उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments