क्रुरतापुर्ण ट्रक में भरकर ले जाते 43 गोवंश को मुक्त कराये, 1 आरोपी गिरफ्तार


मंदसौर। पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया के निर्देशनमें जिले में गौवंश तस्करों के विरूद्व प्रभावी कार्यवाही करने केे लियें चलायें जा रहें अभीयान के अन्तर्गत  दिनांक 09.04.2022 को श्रीमान महेन्द्र तारणेंकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मंदसौर, श्रीमान शेरसिंह भूरिया, प्रभारी अअपु मंदसौर केे निर्देशन में थाना प्रभारी कमलेश सिंगार  के कुशल नेंत्रत्व में मुखबीर सें प्राप्त सूचना के आधार पर थाना अफजलपुर पुलिस द्वारा मंदसौर सीतामउ रोड बाछडा डेरे के सामने आम रोड पर मय फोर्स के नाकाबंदी कर ट्रक नम्बर एमपी 09 एचजी 0906 को रोकने का प्रयास करते ट्रक के चालक ने तेज गति व लापरवाही से वाहन चलाकर भागने का प्रयास किया जो फोर्स के पीछा करते वाहन चालक ट्रक को रोड किनारे रोककर वाहन से उतर कर दो व्यक्ति भागे जो पीछा कर एक व्यक्ति को पकडा, पंचान समक्ष ट्रक पर बंधे तिरपाल को हटा कर चेक करते ट्रक में पाटिशन बनाकर गोवंश (बेल/गाय) को ठूस ठूसकर निर्दयता पूर्वक भरा हुना पाया गया। मौके पर पकडे गए व्यक्ति से नाम पता पूछते अपना नाम लियाकत पिता मकसुद कुरैशी नि0 गुड्डू भाई पार्षद के मकान  के सामने जेल रोड जावरा का होना बताया व मौके से भागने वाले वाहन चालक का नाम रफिक पिता मुबारीक न्यारगर मुसलमान नि0 बोतलगंज का होना बताया। मौके पर ट्रक मे भरे गोवंश को चैक करते कुल 43 गोवंश होकर (4 नग गाय व 39 नग केडे) होना पाए गए। पकडे गए व्यक्ति के पास वाहन में गोवंश परिवहन करने के कोई वैध दस्तावेज नहीं होना पाया जाने से मौके पर विधिवत कार्यवाही कर जप्त गोवंश को श्री कृष्ण मुरली मनोहर गोशाला झावल में छुडवाया गया। आरोपी लियाकत व रफीक के विरूद्व अपराध क्रमांक 108/2022 धारा 4,6,9,11 गांेवंश वध प्रतिषेध अधिनियम का अपराध पंजीबद्व कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण में अनुसंधान जारी है।


Post a Comment

0 Comments