आम आदमी पार्टी ने दलोदा में सदस्यता अभियान की शुरुआत की


मंदसौर। जिला संगठन मंत्री विकास सोलंकी एवं यशवंत धाकड़, अरूण सेन जी के नेतृत्व में मंदसौर जिले के दलोदा क्षेत्र के प्रगति चौराहे पर आम आदमी पार्टी सदस्यता अभियान की शुरुआत की गई जिसमें दलोदा क्षेत्र एवं आसपास के अन्य क्षेत्रों की 50- 55 सदस्यों ने सदस्यता ग्रहण की एवं बेहतरीन भविष्य एवं बेहतरीन सरकार की इच्छा जाहिर की दिल्ली और पंजाब की तर्ज पर मध्यप्रदेश में भी आम आदमी पार्टी की सरकार हो और लोगों को सुविधाओं का लाभ मिले पानी, बिजली,शिक्षा ,बेरोजगारी, भ्रष्टाचार मुक्त, बेहतर चिकित्सा, जैसी सुविधाएं प्रत्येक नागरिकों को मिले जो कि उनका हक है  दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जी द्वारा जो कार्य किए जा रहे हैं उनकी सभी प्रदेशों में तारीफ हो रही है और लोगों द्वारा बढ़-चढ़कर आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की जा रही है लोगों को उम्मीद एवं पूरा विश्वास है कि बेहतरीन भविष्य के लिए आम आदमी पार्टी की सरकार उभर कर आई है जो कि गरीबों ,पिछड़ों ,किसानों ,युवाओं, महिलाओं ,एवं बच्चों की भविष्य के लिए अच्छे कदम उठा रही हैं और मध्य प्रदेश में माननीय नवीन कुमार अग्रवाल  को प्रदेश प्रवक्ता बनाए जाने की खुशी भी मध्यप्रदेश में साफ देखने को मिल रही है मध्य प्रदेश के मालवा प्रांत मंदसौर, नीमच ,जावरा ,रतलाम मैं सदस्यता अभियान जगह-जगह की जा रही है जिसमें हजारों की संख्या में सदस्य जुड़ रहे हैं  यह जानकारी पवन सुनार्थी द्वारा दी गई।

Post a Comment

0 Comments