राजाराम फैक्ट्री की चिमनिया शहर में उगल रही जहरीला धुआं


मंदसौर। शहर के मध्य स्थित राजाराम फैक्ट्री की चिमनियों से रोज निकल रहा जहरीला धुआं। जो शहर की फिजा को दूषित कर रहा है। फैक्ट्री के आसपास आज की वर्तमान स्थिति में कहीं रहवासी कॉलोनिया बन गई है। फैक्ट्री के सामने झूंगी बस्तिया बनी हुई है वही फैक्ट्री के पीछे पार्श्व कालोनियों में रहवासी निवासरत है। वही फैक्ट्री के सामने शहर को जोड़ता हुआ शिवना ब्रिज है जिस पर लाखों लोग रोज आवागमन करते हैं वही फैक्ट्री से निकलने वाला जहरीला धुआं इनके स्वास्थ्य पर बुरा असर डाल रहा है।  फैक्ट्री के आसपास पूरा क्षेत्र निकलने वाले धुएं से पूरी तरह पीड़ित है। 


अगर हम विशेषज्ञों की मानें तो  फैक्ट्रियों से लगातार निकलने वाले धुएं में कैमिकल्स पाए जाते हैं। जो हवा के जरिए लोगों के शरीर में पहुंच जाते हैं। इससे कई तरह की बीमारियां और एलर्जी होती हैं। धुआं अधिक विषैला होन पर लोगों की जान पर भी बन आती है। 

जिला प्रशासन तुरंत शहर के मध्य स्थित जहरीला उगलने वाली राजाराम फैक्ट्री को शहर के बाहर स्थापित करें।

सूत्र बताते हैं कि जिले की फैक्ट्रियों में मप्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा दिए गए यंत्रों की देखरेख सही तरीके से नहीं की जाती है। इतना ही नहीं कारखानों के इंजीनियर अमला फर्जी आंकड़े दस्तावेजों में भरकर जानकारी जिम्मेदार अधिकारियों को भिजवा दी जाती है।

Post a Comment

0 Comments