
Mandsaur। मध्य प्रदेश शासन पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के निर्देशानुसार एवं जिला कलेक्टर व जिला पंचायत मसीईओ एंव जनपद पंचायत सीतामऊ सीईओ एंव मनरेगा एपीओ के मार्गदर्शन में 25 मार्च से 5 अप्रैल 2022 तक जलाभिषेक अभियान चलाया जा रहा हैं। जिसके अंतर्गत जल संरचनाओं का चिन्हाकंन कर वर्षा जल को संग्रहण करने हेतु नवीन संरचनाओं का निर्माण किया जाना हैं। उक्तअभियान अंतर्गत 1 अप्रेल 2022 शुक्रवार को ग्राम पंचायत नाटाराम में कलश यात्रा का आयोजन किया गया। जिसमें बालिकाओं द्वारा कलश यात्रा निकाली गई। साथ ही राजाखेडी में जल संग्रहण हेतु एक तालाब का भुमी पुजन कर कार्य प्रांरभ किया गया। ग्राम प्रधान गणपतलाल आंजना की अध्यक्षता में जल यात्रा प्रारंभ कराई गई। सहायक सचिव हरिओम गंधर्व ने की जल संरक्षण के लिये समाज को आगे आना होगा। वर्षाजल का संग्रहण करना होगा। उक्त अभियान में पुरानी जल संरचनाओं का जिर्णोद्वारा किया जाएगां। यात्रा के दोरान प्रधान गणपतलाल आंजना ,सहायक सचिव हरिओम गंधर्व ,प्रधानअध्यापक अशोक भटनागर,बाबुलाल बुनकर,भरत भावसार,पटवारी कचरूलाल बरगद ,श्रीलाल गुप्ता,आशा कार्यकर्ता कारी रत्नावत सहित अनेक ग्रामीणजन एवं बालिकाएं उपस्थित थी।
0 Comments