सीतामऊ। मन्दसौर कलेक्टर श्री गौतम सिंह एवं पुलिस अधीक्षक श्री अनुराग सुजनिया के कुशल निर्देशन में जिले में अपराधियों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जा रही है ।मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह सुबह राजस्व विभाग की टीम एवँ पुलिस प्रशासन की टीम संस्थानों के साथ सीतामऊ थाना अंतर्गत के ग्राम बेलारी पहुँची जहाँ करोड़ो रूपये कीमती शासकीय भूमि पर एनडीपीएस एक्ट के अपराधी रुस्तम खा पिता शेर बहादुर के अवैध मकान को जेसीबी से नेस्तनाबूद किया जा रहा है आरोपी रुस्तम द्वारा शासकीय भूमि पर कब्जा कर लगभग 10 हजार वर्ग भूमि पर मकान का निर्माण कर लिया गया था जिसे तोड़ा जा रहा है साथ ही मकान के पीछे शासकीय जमीन पर कब्जा कर खेती की जा रही थी जिसे भी कब्जे से मुक्त कराया गया पुलीस अधीक्षक के कुशल निर्देशन में सीतामऊ पुलिस की यह बड़ी कार्यवाही है कार्यवाही के दौरान एसडीएम सन्दीप शिवा, एसडीओपी शेर सिंह भूरिया,थाना प्रभारी दिनेश प्रजापति सहित भारी पुलीस बल मौजूद है।
0 Comments