शराब तस्कर अंधेरे का लाभ उठाकर मौके से हुआ फरार


मन्दसौर। तस्करो के विरुध्द चलाये जा रहे अभियान के तहत पुलिस थाना सुवासरा नें की अवैध शऱाब तस्करी करने वाले आरोपी के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय मन्दसौर श्री अनुराग सुजानिया द्वारा दिये गये निर्देशों के तारतम्य मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय गरोठ श्री महेन्द्र तारणेकर एवं एसडीओपी महोदय श्री शेरसिंह भूरिया के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी सुवासरा निरीक्षक शिवकुमार यादव की पुलिस टीम के द्वारा गत रात्री में की जा रही अल्टो कार से अवैध शराब की तस्करी पर अंकुश लगाने में सफलता प्राप्त की है।

 29 मार्च को मुखबीर सुचना प्राप्त हुई की एक अल्टो कार क्रमांक एम पी 14 सी डी 0545 का चालक देशी मदिरा शराब की पेटीया कार में रख कर संग्रहण कर शराब की तस्करी कर रहा हैं यदि अजयपुर से तखतपुरा के रास्ते पर नाकाबन्दी की जाये तो आरोपी को मय अल्टो कार के अवैध शराब के पकडा जा सकता है तथा उसके द्वारा संग्रहीत की गयी शराब की पेटीया भी जप्त की जा सकती हैं सूचना पर पुलिस थाना सुवासरा के द्वारा कार्यवाही करते हुए पुलिस टिम तैयार कर नाकाबन्दी की गयी दोराने नाकाबन्दी मुताबिक सूचना वाली सफेद अल्टो कार को पुलिस द्वारा रोका गया जो पुलिस को देख तेज रफ्तार से भगाकर ले गया जिसको पुलिस के द्वारा वाहन से पिछा किया तो आरोपी अल्टो कार के चालक नें शराब से भरी हुई कार को कच्चे रास्ते में ले जाकर भगाने लगा लेकिन आरोपी स्वयं को पुलिस से घिरा देख अंधेरे का फायदा उठाकर अल्टो कार को झाडीयो की आड में खडा कर अल्टो कार का चालक फरार हो गया जिसकी काफी तलाश की किन्तू अंधेरे में नही मिला अल्टो कार की तलाशी लेने पर उसमें 31 पेटी अवैध देशी मदिरा शराब की मिली मुखबीर सूचना से अल्टो कार के चालक फरार आरोपी शंभुलाल पिता तुलसीराम सूर्यवंशी निवासी धामनियाँ के घर की छत से 54 पेटी देशी मदिरा शराब जप्त की गयी।  

Post a Comment

0 Comments