ट्रैक्टर चोर पुलिस के शिकंजे में


मंदसौर। शहर में लगातार हो रही वाहन चोरी की घटनाओ पर अंकुश लगाने के लिए  पुलिस अधीक्षक  अनुराग सुजानिया द्वारा तत्परता से प्रभावी कार्यवाही के निर्देश पर, वाय डी नगर थाना प्रभारी  जितेन्द्र पाठक  कुशल नेतृत्व मे उनि विनय बुंदेला व उनकी टीम के द्वारा तत्परता से कार्यवाही करते हुए  ट्रांसपोर्ट नगर स्थित जे.के. सुपर सीमेन्ट डिपो से 150 बेग सीमेन्ट से भरा ट्रेक्टर चोरी होने के 05 घंटे में शातिर चोर को गिरफ्तार कर 150 बेग सीमेन्ट से भरा ट्रेक्टर मय ट्राली बरामद करने में बडी सफलता अर्जित की है । 28 मार्च से को फरियादी राजेश पिता गंगाराम प्रजापति उम्र 35 साल निवासी लेबर कालोनी नई आबादी मंदसौर ने सुबह थाना उपस्थित आकर जुबानी रिपोर्ट दर्ज कराया कि कल दिनांक 27.03.22 को रात्रि 08.00 बजे जे.के. सीमेन्ट के 150 बेग महिन्द्रा ट्रेक्टर क्रमांक एम.पी. 14 ए.डी. 2044 में लोड करवाकर ट्राँसपोर्ट नगर मे डिपो के पीछे ट्रेक्टर को खडा किया था । जिसकी डिलीवरी आज सुबह निरधारी स्थित जय अंबे ट्रेडर्स पर देनी थी । सुबह करीब 06 बजे ट्रेक्टर मालिक/चालक राजेश प्रजापति डिपो पर पहुंचा तो उसका ट्रेक्टर जिसमें 150 बेग सीमेन्ट के लोड थे डिपो के आस पास कहीं नहीं मिलने पर सूचना थाने पर दी गई । प्राप्त सूचना से वरिष्ठ अधिकारियो को अवगत कराया गया तथा निर्देशन मे चोर को पकडने हेतु उपनिरीक्षक विनय बुंदेला एवं फोर्स की टीम गठित कर माल मुल्जिम की पतारसी हेतु रवाना किया गया ।  टीम के द्वारा टोल टेक्स की विडियो फुटेज तथा मुखबिरी के आधार पर संदेही विनोद सेन पिता घीसालाल सेन नि. आकली थाना मनासा जिला नीमच को अभिरक्षा मे लेकर पुछताछ की जो अपना अपराध स्वीकार किया जिसके बताये अनुसार ग्राम सुण्डी थाना कुकडेश्वर से महिन्द्रा कम्पनी का लाल रंग का ट्रैक्टर, पीले रंग की ट्रॉली जिसमे जे.के. सुपर सीमेन्ट की कुल 150 बोरी कुल मशरूका 10 लाख रूपये का जप्त कर कब्जा पुलिस लिया जाकर आरोपी विनोद सेन को न्यायालय पेश किया गया है । 

Post a Comment

0 Comments