400 ग्राम एमडी ड्रग और 10.5 किलो डोडाचूरा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, 9 लाख का माल जब्त


मंदसौर। मध्यप्रदेश शासन एवं पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार चलाए जा रहे नशा मुक्ति अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीना के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक तेर सिंह बघेल एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) कीर्ति बघेल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक विक्रम सिंह इवने के नेतृत्व में पिपलियामंडी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।मुखबिर की सूचना पर फटाका मार्केट से काचरिया रोड, पिपलियामंडी पर घेराबंदी कर होंडा एसपी-125 मोटरसाइकिल (क्रमांक MP14ZK0628) से आ रहे दो संदिग्ध युवकों को रोका गया। पूछताछ में उन्होंने अपने नाम महफुज पिता शफी मोहम्मद पिंजारा (19 वर्ष), निवासी खजुरी रूंडा, थाना गरोठ तथा वसीम पिता खाजु मंसूरी (20 वर्ष), निवासी सगोरिया, थाना शामगढ़, जिला मंदसौर बताए।

तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से 400 ग्राम एमडी ड्रग एवं 10.500 किलोग्राम डोडाचूरा बरामद किया गया। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर थाना पिपलियामंडी में अपराध क्रमांक 175/2026 के तहत धारा 8/15 एवं 22 एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू की गई है। पुलिस आरोपियों से मादक पदार्थ के स्रोत एवं नेटवर्क के संबंध में पूछताछ कर रही है।

जब्त सामग्री:

400 ग्राम एमडी ड्रग (कीमत लगभग ₹8 लाख)

10.500 किलोग्राम डोडाचूरा (कीमत लगभग ₹20 हजार)

होंडा एसपी-125 मोटरसाइकिल (कीमत लगभग ₹80 हजार)

कुल लगभग ₹9 लाख का मशरूका जब्त किया गया।

सराहनीय भूमिका:

कार्रवाई में निरीक्षक विक्रम सिंह इवने, सउनि जसराज सिंह चंदेल, आरक्षक विमल सांखला, भूपेन्द्र सिंह, सुभाष प्रसाद, पवन सिंह बोराना, रिंकु सिंह एवं पुष्पराज सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Post a Comment

0 Comments