शामगढ़ पुलिस ने प्याज की आड़ में ले जाया जा रहा 90 किलो डोडाचूरा पकड़ा, बदायूं के दो तस्कर गिरफ्तार


मंदसौर। पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत मंदसौर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीना के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक तैर सिंह बघेल एवं एसडीओपी सीतामऊ दिनेश प्रजापति के मार्गदर्शन में थाना शामगढ़ प्रभारी उप निरीक्षक कपिल सौराष्ट्रीय की टीम ने सफेद पिकअप वाहन से 90 किलोग्राम डोडाचूरा जप्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

कार्यवाही का विवरण  दिनांक 18.06.26 को थाना शामगढ़ के सउनि शिवकुमार सिंह राजावत को मुखबिर से सूचना मिली कि पंजाब पासिंग की एक सफेद पिकअप में दो व्यक्ति प्याज के कट्टों के नीचे डोडाचूरा छिपाकर ले जाने वाले हैं। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने ढाबला गुर्जर अंडर ब्रिज के पास वाहन क्रमांक PB65BM7353 को रोका। 

तलाशी में प्याज के 25 कट्टों के नीचे छिपाकर रखा गया कुल 90 किलो डोडाचूरा बरामद हुआ। मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया:  

1. विपीन पिता सुरजपाल नाई, उम्र 25 साल, निवासी हथनीबुड, तहसील दातागंज, थाना मुसझांग, जिला बदायूं, उत्तरप्रदेश  

2. राहुल सिंह पिता भुपेंद्रसिंह गौर, उम्र 34 साल, निवासी सरोरी, तहसील विशोली, थाना वजीरगंज, जिला बदायूं, उत्तरप्रदेश  

आरोपियों के विरुद्ध धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। पुलिस डोडाचूरा के स्रोतों के संबंध में पूछताछ कर रही है।

जप्त सामग्री  

1. अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा 90 किलोग्राम - अनुमानित कीमत 1,80,000 रुपये   2. प्याज के कट्टे 25 नग   3. सफेद रंग की पिकअप वाहन क्रमांक PB65BM7353 - अनुमानित कीमत 8,00,000 रुपये   सराहनीय भूमिका  

इस कार्रवाई में उप निरीक्षक कपिल सौराष्ट्रीय, सउनि शिवकुमार राजावत, प्रआर प्रदीप पानेरी, प्रआर धनपाल जाट, आरक्षक विकास राठौर, विशाल सिंह, मोकम सिंह, इरफान एवं कौशलेंद्र का सराहनीय योगदान रहा।

Post a Comment

0 Comments