डॉ आंबेडकर जयंती पर हुआ संगोष्ठी का आयोजन


मंदसौर। जब भारत गुलाम था ,तब ङा भीमराव अंबेडकर जी ने 16 डिग्रियां हासिल कर ली थी प्रतिकूल परिस्थितियों में भी उन्होंने पढ़ाई को नहीं छोड़ा और विश्व का सबसे बड़ा संविधान लिखने का खिताब उनको मिला है । आप संविधान निर्माता समिति के अध्यक्ष थे । लंदन में पढ़ाई कर बैरिस्टर बने थे । भारत का संविधान लिखने में 2 वर्ष 4 माह 18 दिन लगे थे । यह बात मध्यप्रदेश जनअभियान परिषद विकासखंड सीतामऊ द्वारा 14 अप्रैल को आयोजित डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर आयोजित संगोष्ठी में जनपद पंचायत सीतामऊ सभागृह में विकास खंड शिक्षा अधिकारी नागुलाल जी मालवीय ने कहीं । उन्होंने कहा कि भारत हमारा परिवार है डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी ने हर वर्ग के उत्थान के लिए कार्य किया है । संविधान में हर वर्ग के लिए अनुसूची शामिल की गई हैं । जिसमें महिलाओं/निशक्त के साथ ही समाज से पिछड़े हुए हर व्यक्ति को समानता का अधिकार डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी ने दिलाया हैं । हमें उस संविधान का पालन करना चाहिए।

 बीईओ श्री मालवीय ने कहा की कर्म  के आधार पर वर्ग का विभाजन किया गया था । लेकिन अंग्रेजों ने फूट डालो शासन कर समाज से समाज को अलग करने का काम किया है । हमें भारत को मजबूत करने के लिये  सामूहिक प्रयास करने की आवश्यकता है। इस अवसर पर विकास खण्ड समन्वयक नारायण सिंह निनामा द्वारा विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती एवं डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की तस्वीर पर माल्यार्पण के साथ किया गया । कार्यक्रम में नवांकुर संस्था के प्रतिनिधि लक्ष्मीनारायण मांदलिया ,हरिओम गंधर्व, दिलीप भटनागर ,कन्हैलाल सूर्यवंशी, परामर्शदाता मंगला बैरागी ,ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति के पदाधिकारी रजनीश शर्मा ,गणपतसिह ,बलराज शर्मा सत्यनारायण प्रजापत ,वीरेंद्र सिंह , कुशाल सिंह ,श्याम प्रजापत ,मंदाकिनी बैरागी, मेघा राठौर ,नीलू ,मांगीलाल बामनिया , जगदीश मेहर ,चौथमल बोराणा ,तंवरसिंह , रविंद्र गुप्ता ,निर्मल मेहर ,दिलीप सिंह डोडिया, दिनेश बैरागी,पिरूलाल मेहर,मोहन भाटी,मांगीलाल लिलोरिया,पुखराज,दशरथ हटेला, अमृतलाल सूर्यवंशी शहीद सहित ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति के सभी पदाधिकारी उपस्थित थे । कार्यक्रम का संचालन हरिओम गंधर्व ने किया । आभार लक्ष्मीनारायण मांदलिया ने माना। कार्यक्रम में ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति में निरंतर 10 वर्षों से अधिक समय तक कार्य करने वाले पदाधिकारियों का अतिथियों ने  माला पहनाकर सम्मान किया।


Post a Comment

0 Comments