मंदसौर।तहसील स्तरीय मल्हारगढ़ में अजाक्स द्वारा प्रमोशन में आरक्षण देते हुए सभी वर्गों के कर्मचारियों को प्रोमोशन देने, पुरानी पेंशन बहाल करने,बैकलॉग पदों की भर्ती, हेतु व आउटसोर्सिंग प्रक्रिया बंद करने, सफाई कर्मियों एवं विद्यार्थियों की छात्रवृति के संबंध में आंदोलन के तृतीय चरण में दीनदयाल उपाध्याय बालोद्यान मल्हारगढ़ से तहसील कार्यालय मल्हारगढ़ तक तक वाहन रैली निकाल कर ज्ञापन दिया गया। रविवार को दीनदयाल उपाध्याय बालोद्यान मल्हारगढ़ से वाहन रैली के रूप में तहसील कार्यालय पहुंचकर माननीय राज्यपाल महोदय एवं माननीय मुख्यमंत्री महोदय के नाम मनोज शर्मा को ज्ञापन दिया गया । जिसमें मांग की गई की पदोन्नति में आरक्षण का स्वरूप मध्य प्रदेश के स्पेशल काउंसिल एवं माननीय सर्वोच्च न्यायालय के अधिवक्ता मनोज गोरकेला द्वारा बनाए गए नवीन पदोन्नति नियम का ड्राफ्ट जिसे माननीय सर्वोच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश श्री सिंघवी एवं माननीय उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त मुख्य न्यायाधीश श्री गुप्ता द्वारा संविधान एवं माननीय सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों के अनुरूप सही बताया गया है यह नियम दिनांक 28/01 /2022 को माननीय सर्वोच्च न्यायालय द्वारा जो निर्णय दिया गया उसके बिंदु क्रमांक 16(2) के अनुरूप भी है, को अक्षरस: लागू किया जाकर सभी वर्गों को पदोन्नति देने हेतु आदेश जारी कराने एवं अनुसूचित जाति जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग की बैकलॉग के रिक्त पदों की पूर्ति शीघ्र की जावे। इसे हेतू माननीय सर्वोच्च न्यायालय में इन वर्गों के पिछड़ेपन का पर्याप्त दस्तावेज प्रस्तुत किए जाएं ! आउटसोर्सिंग प्रथा बंद कर नियमित पदों पर पद पूर्ति की जावे ताकि समस्त वर्गों के युवाओं को रोजगार के उचित अवसर प्राप्त हो सके।अपरिहार्य स्थिति में यदि आउटसोर्सिंग लागू करना आवश्यक हो तो इसमें आरक्षण का प्रावधान किया जाए । साथ ही अजाक्स द्वारा राज्य के 2005 के बाद से नियुक्त सभी कर्मचारियों को पुरानी पेंशन योजना का लाभ देने हेतु प्रमुखता से अपने ज्ञापन में लिया गया। प्रदेश के छात्रावासों में छात्रों को छात्रवृत्ति नियमित नहीं मिलने एवं नगरीय निकायों में दैनिक वेतन भोगी के रूप में पार्ट टाइम कार्यरत सफाई कर्मियों को नियमित करने की मांग की गई। ज्ञापन प्रस्तुत करते समय ज्ञापन का वाचन मल्हारगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष रामनारायण पवार द्वारा किया गया| बैठक में नवीन कार्यकारिणी का भी विस्तार भी किया गया।
ब्लॉक संरक्षक पद पर कारूलाल मेघवाल (राजस्व), आशीष चोरडिया (राजस्व) को नियुक्त किया गया। साथ ही ब्लॉक उपाध्यक्ष विनोद बामनिया व तहसील अध्यक्ष पद पर देवीलाल वर्मा व तहसील उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह चौहान का सर्वसम्मति से चयन कर नियुक्ति पत्र प्रदान किया। इस अवसर पर आशीष चोरड़िया ,देवीलाल वर्मा, सुनील राठौर ,विनोद बामनिया, रामप्रसाद ,रामलाल उमरावत, विमल परिहार ,कालू लाल मेघवाल, राजेंद्र कुमार चौहान, श्यामलाल मालेचा जगदीश मालेचा सहित कई कर्मचारी उपस्थित रहेl इस अवसर पर जिला कार्यकारिणी से जिला अध्यक्ष हीरालाल मालवीय, जिला उपाध्यक्ष प्रहलाद सूर्यवंशी ,जिला सचिव मनोज कुमार धानिया , जिला महासचिव रामनिवास सूर्यवंशी, पवन परिहार जिला प्रतिनिधि के रूप में उपस्थित रहे कार्यक्रम के अंत में आभार रामप्रसाद ईरवार ने व्यक्त कियाl यह जनकारी मंगलेश सुर्यवंशी ने दी है ।


0 Comments