केक काटकर मनाया बाबा साहेब का जन्मदिन


मंदसौर।भारत रत्न निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी जयंती 14 अप्रैल को मंदसौर जिले के गांव धंदेड़ा में बड़ी धूमधाम से मनाई गई।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि -एड. ईश्वर लाल जी मकवाना जोन प्रभारी बसपा , विशेष अतिथि -दीपक जी बसेर जिला महासचिव बसपा ,हरीश जी मालवीय , जगदीश जी मालवीय  आदि उपस्थित रहे।


डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर केक काटा गया जिसके तत्पश्चात बाबासाहेब के जीवन पर प्रकाश डाला गया!साथ ही इस अवसर पर गांव के छोटे बच्चों को कॉपी पेन भी बांटी गयी।कार्यक्रम में वरिष्ठ जन कारुलाल जी गहलोत हीरालाल जी बोराणाऔर कार्यक्रम के सदस्यगण चौथमल बोराणा,अनिल गहलोत,श्याम लाल परमार,कन्हैया लाल गहलोत, सुनील बोराणा,ओमप्रकाश बोराणा,नाना लाल परमार,विनोद बोराणा,गोपाल परमार,राधेश्याम परमार,अशोक परमार,भंवरलाल नानूराम,गहलोत परमार, भेरुलाल परमार, अरविंद बोराणा,जीवन परमार, पंकज सिसोदिया, रवि बोराणा,गोपाल परमार,प्रभुलाल गहलोत आदि उपस्थित रहे।कार्यक्रम की अध्यक्षता समरथ गहलोत ने की।कार्यक्रम का आभार भेरूलाल बोराना ने माना।

Post a Comment

0 Comments