राधा बावड़ी हनुमान मंदिर समिति ने किया महा भंडारे भोजन प्रसादी का आयोजन


मंदसौर।प्रति वर्ष अनुसार इस वर्ष भी सीतामऊ में राधा बावड़ी मंदिर समिति द्वारा भोजन प्रसादी का आयोजन किया गया जिसमें सभी भक्त जन ने बढ़-चढ़कर  महा प्रसादी का  लाभ लिया।  भोजन प्रसादी सुबह 10 बजे शुरू हुई जो भक्त आगमन तक निरंतर चली। प्रभु की इच्छा के बिना कोई काम नही हो सकता जिसका उधारण 2 साल से इस देश में अजनभी बीमारी कोरोना जेसी बीमारी ने अपने पैर पसार लिए थे जिस कारण समिति द्वारा महा भंडाराभोजन प्रसादी नही कर सकी लेकिन ईश्वर की असीम कृपा रही की इस बार मंदसौर रोड़ सीतामऊ राधा बावड़ी पर एक विशाल भंडारा भोजन प्रसादी का आयोजन समिति द्वारा किया गया जिसमे नगर व ग्रामीण से सभी महानुभवो ने बड़चड कर इस विशाल भंडारे में हिसा लेकर भोजन प्रसादी का आयोजन सफल किया व दान दाताओं ने भी अपनी इच्छा अनुसार किसी ने गुप्त दान किया किसी ने ओपन पर दान जरूर किया इस अवसर पर नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष किशोर जैन बापू सदाशिव कारा सेवानिवृत मार्केटनिग सेकेट्री नगर  मडलम अध्यक्ष संजय सोनी  कमलेश शर्मा पत्रकार सहित मोजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments