फाइनेंस वाहन को धोखे से बेचने वाले गिरोह का वाय डी नगर पुलिस ने किया पर्दाफाश


मंदसौर। पुलिस अधीक्षक जिला मंदसौर  अनुराग सुजानिया द्वारा धोखाधडी एवं फाईनेंस कंपनियो द्वारा ऋणशुदा वाहनो को अवैध रुप से बेचने वालो पर अंकुश लगाने के निर्देश पर कार्यवाही करते एवं  अति. पुलिस अधीक्षक गौतम सोलंकी , एवं  नगर पुलिस अधीक्षक महोदय मंदसौर  सतनाम सिंह के मार्गदर्शन तथा  जितेन्द्र पाठक थाना प्रभारी थाना वायडी नगर के कुशल नेतृत्व मे उनि. गौरव लाड तथा उनि. विनय बुंदेला द्वारा बजाज फाईनेंस लिमीटेड कंपनी के लिखित आवेदन पर कार्यवाही करते हुए फाईनेंस कंपनियो से ऋणशुदा दो पहिया वाहनो को अवैध रुप से फाईनेंस कंपनी की शर्तो का उल्लंघन धोखाधडी पूर्वक करने वाले आरोपीगण विनोद पिता शंभुलाल खारोल उम्र 34 साल निवासी खारोल मोहल्ला नाहरगढ थाना नाहरगढ जिला मन्दसौर म0प्र0 व हनीफ पिता हाफीज खाँ जाति मुस0 उम्र 40 साल निवासा मल बस्ती नई आबादी बिल्लौद थाना नाहरगढ जिला मन्दसौर म0प्र0 को गिरफ्तार कर उक्त आरोपीगणो से विक्रय करने के उद्देश्य से छुपाकर रखी फाईनेंसशुदा कुल 06 मोटरसाईकिलो को जप्त किया एवं आरोपीगणो को न्यायिक अभिरक्षा मे भेजा गया । प्रकरण का अनुसंधान जारी है । थाना वायडी.नगर की टीम के अथक प्रयासो से उक्त गिरोह को पकडा गया जिससे इस प्रकार का अपराध करने वाले व्यक्तियो पर अंकुश लगाया जाना संभव है।

Post a Comment

0 Comments