
मंदसौर। पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया के निर्देशन पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गौतम सौलंकी व प्रभारी अनुविभागीय अधिकारी मल्हारगढ नरेन्द्र सौलंकी के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी शेलेन्द्र सिंह जादौन के कुशल नेतृत्व में नारायणगढ पुलिस की चौकी बुढा की टीम द्वारा मुखबीर सूचना पर कार्यवाही करते हुवे बालाजी मंदिर के सामने काचरिया चोपाटी संजीत रोड पर नापाखेडा फन्टे तरफ से आयी एक एम्बुलैंस टवेरा कार को रोककर आरोपी सलमान पिता सईद खा जाती मेवाती उम्र 23 साल निवासी बुलगड़ी हा.मु. दाउदखेड़ी थाना वाय.डी.नगर मंदसौर के आधिपत्य वाली एम्बुलैंस टवेरा कार क्र RJ27PA7878 की तलाशी लेते कार मे 08 काले रंग के प्लास्टिक के कट्टो मे भरा कुल 150 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा मिला । जो उक्त कार एवं डोडाचूरा को जप्त किया जाकर आरोपी सलमान खा को गिरफ्तार किया गया । आरोपी ने पुछताछ पर बताया कि उक्त डोडाचुरा श्रीराम निवासी बांसखेडी द्वारा देना बताया । मामले मे थाना नारायणगढ पर आरोपीयों के विरुद्ध अपराध क्र 143/2022 धारा 8/15,29 NDPS Act के तहत अपराध पंजीबद्ध किया जाकर विवेचना मे लिया गया । आरोपी से पुछताछ की जा रही है ।
0 Comments