मंदसौर। पुलिस अधीक्षक महोदय मन्दसौर श्री अनुराग सुजानिया द्वारा जिले के समस्त थाना प्रभारीयों को लूटेरी दूल्हनो, ब्लेकमेलिंग, हनी ट्रैप, बलात्कार जेसी झुठी रिपोर्ट करने वालो के विरुद्ध विशेष कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया है । इसी तारतम्य मे 13 अप्रेल को सुचनाकर्ता राजदीप पिता जगनारायणसिह चोहान जाति राजपुत उम्र 25 साल निवासी चारभुजा मंदिर के पास नारायणगढ, ने सूचना की कि आज शाम को करीब 18.00 बजे मेरे पडोस मे रहने वाली गोपाल कुंवर काकी ने बताया कि मेरे पिता जी ने घर के पीछे बाडे मे नीम के पेड से फासी लगा ली है । जो मे घर के आगे बैठा था जो पिछे बाडे मे जाकर देखा तो मेरे पिताजी जगनारायण ने नीम के पैड से रस्सी का फंदा डालकर फांसी लगा ली थी । सूचना पर से थाना नारायणगढ पर मर्ग क्र 15/22 धारा 174 जा.फौ. का पंजीबद्ध कर जाँच मे लिया गया ।
प्रकरण की गंभिरता को देखते हुवे श्रीमान पुलिस अधीक्षक मंदसौर अनुराग सुजानिया के निर्देशन पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री गौतम सौलंकी व प्रभारी अनुविभागीय अधिकारी मल्हारगढ श्री नरेन्द्र सौलंकी के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी शेलेन्द्र सिंह जादौन के कुशल नेतृत्व में उनि मनोज महाजन द्वारा जाँच के दौरान पाया कि गाँव मे ही नौकर का काम करने वाले लोकेश पिता रतनलाल गायरी निवासी झार्डा को जानकारी थी कि मृतक जगनारायण पिता सज्जनसिंह चौहान उम्र 55 साल निवासी नारायणगढ ने कुछ समय पूर्व ही जमीन बेची है जिसके पास काफी रुपये है । लोकेश ने प्लान के मुताबिक जगनारायण की मुलाकात झार्डा निवासी प्रदीप पिता कन्हैयादास बैरागी से करवायी । मृतक जगनारायण की प्रदीप बैरागी से अच्छी दोस्ती हो गई थी । दिनांक 11.04.2022 को प्रदीप बैरागी जगनारायण को घुमाने के बहाने से नाथीबाई पति अम्बालाल धनगर निवासी मनासा के पास उसके घर ले गया जंहा थोडी देर बातचित के बाद अचानक नाथीबाई व प्रदीप बैरागी दोनो जगनारायण को धमकाने लगे की तु हमे तीन लाख रुपये दे नही तो नाथीबाई तेरे खिलाफ पुलिस मे बलात्कार की रिपोर्ट कर देगी ओर हम तुझे बदनाम कर देगें । जगनारायण ने कहा कि मेरे पास रुपये नही है तो प्रदीप बैरागी ने कहा कि हमे जानकारी है कि तुने जमीन बेची है तेरे पास रुपये हैं । प्रदीप बैरागी व नाथीबाई की धमकीयों से डरकर जगनारायण ने दिनांक 12.04.22 को जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित नारायणगढ से तीन लाख रुपये निकालकर प्रदीप व नाथी बाई को नारायणगढ बुलाकर दे दिये । किन्तु रुपये देने के बाद भी प्रदीप बैरागी व नाथीबाई जगनारायण से तीन लाख रुपये और की मांग करने लगे जिस कारण जगनारायण काफी डर गया व तनावगृस्त रहने लगा इन्ही । धमकीयो के डर के कारण दिनांक 13.04.2022 को जगनारायण ने अपने घर के पीछे बाडे मे नीम के पेड से फांसी लगाकर आत्म हत्या कर ली । मर्ग जाँच पर से आरोपी लोकेश पिता रतनलाल गायरी निवासी झार्डा, प्रदीप पिता कन्हैयादास बैरागी निवासी झार्डा व नाथीबाई पति अम्बालाल धनगर निवासी मनासा के विरुद्ध अपराध क्र 139/22 धारा 306,388, 34 भादवि का पंजीबद्ध किया गया ।
प्रकरण मे आरोपीगणो को गिरफ्तार किया गया तथा आरोपीयां नाथीबाई से 85,000 रुपये, आरोपी प्रदीप बैरागी से 1,10,000 रुपये तथा आरोपी लोकेश से 5,000 रुपये बरामद किये गये ।


0 Comments