24 अप्रैल को ग्राम सभा में वंचित किसानों को केसीसी कार्ड प्रदान करें : कलेक्टर


मंदसौर।सभी बैंकर्स के साथ कलेक्टर  गौतम सिंह ने डीएलसीसी की बैठक ली।बैठक के दौरान कलेक्टर ने निर्देश दिए कि प्राथमिकता हमारा अभियान 24 अप्रैल से 1 मई तक चलेगा। इस अभियान के अंतर्गत सभी प्रकार की केसीसी योजनाओं जिसमें फसल की खेती, पशुपालन, डेयरी और मत्स्य पालन के लिए किसान पंजीयन करवा सकता है। इस कार्य में सभी बैंकों को भी अधिक से अधिक रुचि लेना है तथा अधिक से अधिक किसानों का पंजीयन करवाना है।24 अप्रैल को प्रत्येक ग्राम पंचायत में ग्राम सभा आयोजित कर वंचित किसानों को केसीसी कार्ड का लाभ प्रदान करें। इससे किसानों को सामरिक सुरक्षा प्राप्त होगी। ग्राम पंचायत, कृषि, बैंक की पहली प्राथमिकता है, कि केसीसी से वंचित किसानों को इसका लाभ जरूर दें। केसीसी कार्ड से वंचित किसानों की सूची एसएलआर एवं कृषि विभाग लीड बैंक मैनेजर को प्रदान करें। जिससे अधिक से अधिक किसान इसका लाभ उठा सकें। ग्रामसभा भी किसानों को केसीसी कार्ड के लिए जागरूक करें। इसके साथ ही सभी बैंक मैनेजर नए वित्तीय वर्ष के लिए जिन विभागों को जितने भी लक्ष्य प्राप्त हुए हैं, उनको जल्द से जल्द पूरा करने में पूरा सहयोग प्रदान करें। 181 के प्रकरणों के निराकरण में भी सभी बैंक सहयोग करें।

Post a Comment

0 Comments