अवैध हथियारों व पिस्टल बनाने में प्रयुक्त होने वाली बैरल सहित 03 आरोपी गिरफ्तार


इंदौर। शहर में अपराध नियंत्रण हेतु  पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर  हरिनारायणचारी मिश्र व्दारा इंदौर कमिश्नरेट में अवैध हथियारों की खरीद फरोख्त करने वालों एवं इन गतिविधियों में संलिप्त बदमाशों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया गया हैं। उक्त निर्देशों के अनुक्रम में अतिरिक्त पुलिस आयुक्त(अपराध) श्री राजेश हिंगणकर के मार्गदर्शन में पुलिस उपायुक्त (अपराध शाखा) श्री निमिष अग्रवाल एवं अतिरिक्त पुलिस उप आयुक्त श्री गुरू प्रसाद पाराशर द्वारा अवैध हथियारों की खरीद फरोख्त करने वाले आरोपियों के संबंध में पतारसी एवं धरपकड़ हेतु आवश्यक कार्यवाही के लिए थाना अपराध शाखा इंदौर की टीमों को निर्देशित किया गया था। 

               

क्राईम ब्रांच इंदौर की टीम द्वारा लगातार अवैध हथियार रखने वाले अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी अनुक्रम मे क्राइम ब्रांच टीम को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि पुराने टोल नाके के पास खण्डवा रोड तेजाजी नगर क्षेत्र में एक सिकलीगर अवैध फायर आर्म्स की तस्करी करने वाला है। मुखबिर की सूचना पर क्राइम ब्रांच टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए मुखबिर के बताए स्थान से संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा जिसने अपना नाम अकाल सिंह पिता स्व. रेवा सिंह 42 साल निवासी- ग्राम पांगरी तहसील खकनार जिला बुरहानपुर का होना बताया। आरोपी अकाल सिंह की तलाशी लेते उसके पास से 07 देसी 32 बोर पिस्टल एवं 03 जिंदा कारतूस मिले जिसके संबंध में वैध लाइसेंस पूछते नही होना बताया।आरोपी अकाल सिंह के कब्जे से 07 अवैध फायर आर्म्स व 03 जिंदा  जप्त कर, थाना अपराध शाखा में 25,27 आर्म्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया गया था।

न्यायालय से पुलिस रिमांड लेकर आरोपी से पूछताछ करते ज्ञात हुआ कि आरोपी अकाल सिंह पिछले कई वर्षों से इंदौर शहर में विभिन्न स्थानों पर लेथ मशीन पर काम करने वाले लोगों को आर्डर देकर पिस्टल बनाने में प्रयुक्त होने वाली बैरल बनवा कर  म.प्र. के विभिन्न जिलों के सिकलीगर डेरों में अवैध हथियार तस्करी करने वाले सिकलीगरों को भेजना स्वीकार किया।

 विवेचना में आरोपी सिकलीगर अकाल सिंह खींची की निशादेही पर क्राईम ब्राँच की टीम द्वारा अवैध हथियार बनाने में प्रयुक्त होने वाले बैरल बनाने वाले लेथ मशीन के मालिक आरोपी  प्रेमसिंह उर्फ गोलू पिता ज्ञानी रिमझा निवासी 151 पीसी सेठी नगर इंदौर,कृष्णकांत झा पिता गोपाल निवासी 102, शिवशक्ति नगर, इंदौर को भी हिरासत में लिया गया है। जिसमे आरोपी प्रेमसिंह उर्फ गोलू से 160 नग बैरल , 80 चोरस पाईप एवं आरोपी कृष्णकांत झा से 150 नग बैरल व 75 नग चोरस पाईप एवं आरोपी सिकलीगर अकाल सिंह खीची से 8 पिस्टल और 90 बैरल एवं 45 नग चोरस पाईप जप्त करते प्रकरण में अभी तक कुल 15 अवैध फायर आर्म्स,03 कारतूस,  590 अधबनी बैरल जप्त का तीनों आरोपियों के विरुद्ध थाना अपराध शाखा में अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही की गई।

Post a Comment

0 Comments