मंदसौर। भ्रष्ट पंचायत चापाखेड़ी की खबर प्रकाशन से बौखलाए सहायक सचिव और सरपंच पुत्र ने योजनाबद्ध तरीके पत्रकार पर बदमाशों द्वारा जानलेवा हमला कर उसके दोनों पैर तोड़ दिए और नगद राशि साथ में प्रेस आईडी भी छीन ली।
कैबिनेट मंत्री हरदीपसिंह डग के के गृह क्षेत्र में गुंडे बदमाश फल फूल रहे हैं। पत्रकार के ऊपर हमला घोर निंदनीय है वह बिना स्वार्थ भाव के भ्रष्ट विभागों की खबर प्रकाशित करता है उनकी सुरक्षा करना प्रशासन का काम है लेकिन इसके विपरीत मंत्री जी के घर क्षेत्र में गुंडे बदमाश ऐसी घटना को अंजाम देने में बिल्कुल भी परहेज नहीं करते हैं क्योंकि उन्हें पुलिस का खौफ नहीं है।
सुवासरा के (आर आर न्यूज़) पत्रकार बद्रीलाल सूर्यवंशी द्वारा बताया गया है की ग्राम पंचायत के चापा खेड़ी के सरपंच पुत्र व उसके कुछ साथियो ने रात को मेरा रास्ता रोककर बोला की तू कौन होता है मेरी खबर लगाने वाला ओर आज दिन तक किसी भी पत्रकार ने मेरी पंचायत की खबर लगाने की हिम्मत नहीं की ओर तूने मेरी पंचायत की खबर कैसे लगा दी यह बात बोलकर सरपचं व उसके साथियो ने मिलकर मेरे साथ मारपीट करी व मेरे दोनों पर तोड़ दिए जिसकी सुचना तुरंत सुवासरा थाना प्रभारी शिव कुमार यादव से करी जिस पर तुरंत थाना प्रभारी की गाड़ी आई ओर मुझे मंदसौर जिला अस्पताल रेफर कर दिया जिसके बाद मेरा उपचार रात मे जिला अस्पताल चला उसके बाद मेरे पास आयुष्मान कार्ड होने की वजह से मेरा उपचार निजी हॉस्पिटल मेवाड़ मे चल रहा है
इनका कहना
उक्त घटना को तुरंत संज्ञान मे ले लिया गया है जिसमे एक व्यक्ति को शंका के आधार पर राउंडउप कर लिया है जिसकी पूछ ताछ चल रही है जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाये।- शिवकुमार यादव थाना प्रभारी सुवासरा।


0 Comments