हत्यारे का पुलिस ने निकाला जुलूस


नीमच। 19 मई की शाम को मनासा मे एक अज्ञात व्यक्ति की लाश मिली थी।जिसका फोटो मनासा पुलिस ने तत्परता से हरसंभव प्रयासकर सोशल मीडिया मे वायरल कर शिनाख्त कार्यवाही कर अज्ञात व्यक्ति का नाम पता लगाकर उनके परिवार जनो को सूचित किया गया था। उक्त अज्ञात म्रतक की पहचान भंवर लाल पिता शांतीलाल जाति जैन उम्र 65 वर्ष नि ग्राम सरसी थाना औधोगिक क्षैत्र जावरा जिला रतलाम के रुप मे हुई थी। जो दिनांक 16 मई  को चित्तौड से परिवार से अलग होकर गुम गये थे । जिनकी पुलिस द्वारा तत्परता से प्रयासकर शिनाख्त कार्यवाही करने से उनके परिवार को सूचित किया जाकर समक्ष मे पीएम कार्यवाही संपन्न करायी गई । औऱ घटना पर मर्ग क्रमांक 19/2022 धारा174 जा फौ का कामय कर जांच मे लिया गया । घटना के संबंध मे दिनांक 20.05.2022 को  सोशल मीडिया पर एकविडियो वायरल हुआ जिसमे म्रतक भंवरलाल जी जैन को एक व्यक्ति मारपीट करता दिख करा था। जिसकी जांच करने पर पाया गया कि म्रतक भंवर लाल जैन को मनासानिवासी दिनेश पिता बोथलाल कुशवाह नि काछी मोहल्ला मनासा का मारपीट करतादिख रहा है। जिस पर म्रतक के परिवार जन राजेश उर्फ पप्पु पिता शांति लाल जी जैन उम्र 50 वर्ष नि सरसी थाना औधोगिक क्षैत्र जावरा जिला रतलाम कीरिपोर्ट पर त्वरित कार्यवाही करते हुए अपराध क्रमांक 260/2022 धारा 302, 304 पार्ट 2 भादवि का मारपीट करने वाले आरोपी दिनेश पिता बोथलाल जाति कुशवाह नि काछी मोहल्ला मनासा के विरुद्ध पंजीबद्ध किया गया। आरोपी दिनेश कुशवाह की गिरफ्तारी हेतु तलाश करते दिनांक 20 मई को भवानीमंडी राजस्थान तरफ होना ज्ञात हुआ था जिसकी गिरफ्तारी के लिये पुलिस अधीक्षक नीमच  सूरज कुमार वर्मा द्वारा मामले को गंभीरता से लेते हुए  हर संभव प्रयास कर आरोपी को शीघ्र से शीघ्र गिरफ्तार करने के निर्दैश दिये गये।आरोपी की गिरफ्तारी हेतु अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  सुंदर सिह कनेश और इँचार्ज एसडीओपी मनासा श्री राकेश मोहन शुक्ला के मार्गदर्शन और थाना प्रभारी मनासा कन्हैया लाल दांगी के नैत्रत्व मे आरोपी की गिरफ्तारी हेतु भीलवाडा, भवानीमंडी रामपुरा  और संभावित स्थानो पर  अलग अलग दिशा मे टीमे रवाना की गई। जिनके द्वारा आरोपी को शीघ्र गिरफ्तारकरने के लिये कई जगह पर दबिशे दी गई।  जिनको आरोपी को गिरफ्तार करने मे सफलता मिली है। पुलिस रिमांड लिया जाकर विवेचना मे पुछतांछ की जाएगी। 

Post a Comment

0 Comments