अमलाजा परिवार ने की नई मिसाल पेश


मंदसौर। मेघवाल समाज विकास परिषद के नेतृत्व में चल रही जिला छात्रावास योजना को सुवासरा तहसील के गांव प्रतापपुरा में स्वर्गीय श्रीमती बगदीबाई मेघवाल की स्म्रति में(मेघवाल समाज) का जिला मुख्यालय पर बनने जा रहे छात्रावास में 121000/- सहयोग राशि हेतु देने की घोषणा जिला अध्यक्ष राधेश्याम जी गोरवी की उपस्थिति में उनकी धर्मपत्नी की स्म्रति में किशनलाल जी मेघवाल द्वारा की गई जो कि जिले से पहली बार किसी समाजजन द्वारा इस तरह से बड़ी घोषणा की गई यह जानकारी जिला सचिव राधेश्याम सिनम घटावदा द्वारा दी व आगे बताया गया कि जिला मुख्यालय पर जमीन भी क्रय कर की गई जिसकी रजिस्ट्री करवाकर समाज के जिला संगठन नाम भी हो चुकी हैं ओर मेघवाल समाज के प्रत्येक परिवार द्वारा पूरे जिले से कोई भी कार्यक्रम/आयोजन शादी,स्म्रति,बर्थडे,मामेरा,मुंडन,शादी सालगिरह या अन्य समारोह हो  समाजजनों द्वारा 1100/-,2100 सहयोग राशि छात्रावास के खाते में निरन्तर जमा की जा रही हैं जिसका आभार व्यक्त किया साथ ही समाज से अपील की है कि अधिक से अधिक सहयोग देकर शिक्षा के मंदिर को विशाल रूप दे व सहभागी बने  ।इस अवसर पर गणेशराम जी परिहार समिति आजीवन सदस्य, जिला उपाध्यक्ष बापुलालजी परिहार,जिला उपाध्यक्ष प्रहलाद जी यादव अध्यापक,संभाग अध्यक्ष रवि कुमार सूर्यवंशी,वृत1 युवा जिला अध्यक्ष मुकेश सूर्यवंशी, तहसील अध्यक्ष रमेशचंद्र सूर्यवंशी, युवा तहसील अध्यक्ष दशरथ बगानिया, विमल कुमार जी कुशवाह अध्यापक,भंवर लाल जी परिहार सेवानिवृत्त अध्यापक, बंसीलाल जी सोलंकी पूर्व सरपंच सहित अनेक समाज बंधु उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments