1 किलो 200 ग्राम अफीम के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

मंदसौर। अफीम तस्करी के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया जहां से उसे 5 दिन की रिमांड पर सौंपा आरोपी के कब्जे से पुलिस ने 1 किलो 200 ग्राम अफीम जप्त की थी।भानपुरा थाना के एसआई बलवीर सिंह यादव ने बताया कि गुरुवार की मध्य रात्रि मुखबिर की सूचना पर यात्री प्रतीक्षालय के सामने लेनी चौराहे पर दबिश दी।

 मौके पर खड़े पंच पहाड़ थाना भवानीमंडी मंडी जिला झालावाड़ निवासी नरेंद्र पिता बाबूलाल मेघवाल कि तलाशी ली तो उसके कब्जे से 1 किलो 200 ग्राम अवैध अफीम बरामद हुई।आरोपी को एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई कर गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह बस में बैठकर हनुमानगढ़ राजस्थान जा रहा था जहां पर उसे अफीम देनी थी पुलिस के अनुसार अवैध अफीम उसी के गांव के किसी भागीरथ सेन से लाया था पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया जहां से उसे 5 दिन के रिमांड पर पुलिस को सौंपा गया।

Post a Comment

0 Comments