किसान दिवस पर बैंक ऑफ इंडिया ने 70 लाख रुपए किसानों को वितरण किए


मंदसौर। बैंक ऑफ इंडिया द्वारा प्रतिवर्ष 19 जुलाई को किसान दिवस के रूप में मनाया जाता है किसान दिवस के उपलक्ष में बैंक ऑफ इंडिया शाखा सीतामऊ द्वारा संबंधित किसानों को ऋण वितरण किए गए वही किसानों को साल श्रीफल देकर सम्मानित किया गया

 बैंक ऑफ इंडिया शाखा सीतामऊ के ब्रांच मैनेजर शेष नारायण दुबे ने बताया कि प्रति वर्ष अनुसार इस वर्ष भी किसान दिवस बैंक ऑफ इंडिया शाखा सीतामऊ में किसानों की उपस्थिति में मनाया गया किसान दिवस के अवसर पर बैंक संबंधित किसानों को ऋण स्वरूप 70 लाख रुपए की राशि वितरण की गई जिसमें 10 किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड योजना में राशि दी गई वहीं 40 किसानों को तत्काल लोन दिया गया व कुछ किसानों के लोन संबंधित लिमिट को पढ़ाया गया उक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कांग्रेस नेता निर्मल फरक्या ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सभी किसानों को बधाई शुभकामनाएं प्रेषित की वहीं फरक्या ने बताया कि किसान व बैंक एक ही छत से जुड़े हुए हैं किसानों का जीवन यापन कृषि पर निर्भर होता है किसान भाइयों को बैंक से योजना अनुसार अधिक से अधिक लाभ लेना चाहिए इस अवसर पर बैंक कर्मचारी अजय सिंह राठौड़ तरुण वाधवा दीपक मालवीया आदि उपस्थित रहे ।

Post a Comment

0 Comments