मन्दसौर।चोरी व संपत्ति संबंधी अपराधियों की धरपकड एवं संपत्ति संबंधी अपराध की रोकथाम के लिये श्रीमान अनुराग सुजानिया पुलिस अधीक्षक जिला मन्दसौर द्वारा संपत्ति संबंधी अपराधो की रोकथाम पर कठोर कार्यवाही के लगातार निर्देशों पर कार्यवाही करते हुए श्री गौतम सोलंकी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जिला मन्दसौर, श्री मनोज रत्नाकर अनुविभागीय अधिकारी पुलिस अनुभाग मल्हारगढ़ के निर्देशन एवं थाना प्रभारी थाना पिपलियामडी निरीक्षक नरेन्द्र कुमार यादव के कुशल नेतृत्व में थाना पिपलियामण्डी पुलिस टीम को मिली सफलता । दिनांक 07.07.2022 को फरियादी बाबुलाल पिता कारूलाल प्रजापत निवासी सनावदा ने टाटा ट्रक 709 जिसका रजिस्ट्रेशन क्रमांक MP.44.GA.0889 मय 74 क्वींटल गेहुँ के कृषि मण्डी पिपलियामंडी से चोरी होने की सूचना पर थाना पिपलियामंडी पर अपराध क्रमांक 236/2022 धारा 379 भादवि का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया । अज्ञात आरोपियो व माल मश्रुका की पतारसी हेतु टीम गठीत की गई व मजबूत मुखबिर तंत्र व सायबर सेल की मदद से आरोपियो सलमान खाँ, अरूण सुर्यवंशी, रोहित यादव, दिनेश हंस, समीर खाँ मंसुरी, राहुल सिंह सौंधिया राजपूत, ईश्वर सिंह पिता शंकर सिंह सौंधिया को गिरफ्तार किया गया व आरोपियो के कब्जे से टाटा ट्रक 709 जिसका रजिस्ट्रेशन क्रमांक MP.44.GA.0889 मय 74 क्वींटल गेहुँ जप्त किये गये आरोपियो से पुछताछ की जाना है व अन्य आरोपियो की पतारसी की जा रही है ।
नाम गिरफ्तार आरोपीः
1. सलमान पिता शरीफ खाँ पठान उम्र 23 साल निवासी किलोना थाना नलखेडा जिला आगर मालवा
2. अरूण पिता रामचन्द्र सुर्यवंशी उम्र 19 साल निवासी रामपुरा मोहल्ला नलखेडा थाना नलखेडा जिला आगर मालवा
3. रोहित पिता मान सिंह यादव उम्र 22 साल निवासी आमला चौराहा थाना आगर मालवा जिला आगर मालवा
4. दिनेश पिता अशोक हंस जाति हरिजन उम्र 25 साल निवासी हरिजन मोहल्ला ढोढर थाना रिंगनोद जिला रतलाम
5. समीर पिता मुबारिक खाँ मंसुरी उम्र 30 साल निवासी पिपलीपुरा बडोद थाना बडोद जिला आगर मालवा
6. राहुल पिता नारायण सिंह सौंधिया राजपूत उम्र 21 साल निवासी नागेश्वर उन्हेल थाना उन्हेल जिला झालावाड राजस्थान
7. ईश्वर सिंह पिता शंकर सिंह सौंधिया राजपूत उम्र 27 साल निवासी खेडा नारेला थाना बडोद जिला आगर मालवा
नाम फरार आरोपी
1. धीरप सिंह उर्फ संजु बना पिता मान सिंह सौंधिया राजपूत निवासी खेडा नारेला थाना बडोद जिला आगर मालवा हाल मुकाम नागेश्वर उन्हेल थाना उन्हेल जिला झालावाड राजस्थान
2. लाखन पिता केशुराम बलाई निवासी हरिजन मोहल्ला ढोढर थाना रिंगनोद जिला रतलाम
जप्तशूदा मश्रूकाः-
1. चोरी गया मश्रुका टाटा ट्रक 709 जिसका रजिस्ट्रेशन क्रमांक MP.44.GA.0889, किमती – 3,00,000 रु.
2. 74 क्वींटल गेहुँ , किमती – 1,50,000 रु.
3. आरोपियो द्वारा घटना मे प्रयुक्त महिन्द्रा स्कार्पियो क्रमांक MP.13.BA.1656, किमती 10,00000 रु.
कुल किमती – 14,50,000 रुपये
सराहनीय कार्य
सराहनीय कार्यः- उक्त कार्यवाही में निरीक्षक नरेन्द्र कुमार यादव, उनि राकेश चौधरी, सउनि अर्जुन सिंह परिहार, का प्र आर 189 पूनम कर्णिक, आर 697 वाजीद खान, आर 676 जितेन्द्र नागदा, आर 826 देवेन्द्र सिंह हाडा, आर 396 रणजीत सिंह, आर 480 जितेन्द्र मालोदे, आर 29 राहुल पानीवाल, आर 446 गजेन्द्र सेन, आर 416 अनिल शर्मा व सायबर सेल से प्र आर आशीष बैरागी व आर 467 मनीष बघेल का सराहनीय योगदान रहा । जिनको पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा प्रथक से पुरस्कृत किया जावेगा ।


0 Comments