मकान गिरने से मलबे में दबा परिबार


बैतूल। जिले के मंगोनाकला में मकान गिरने से एक व्यक्ति की मलबे में दबकर मौत हो गई जबकि, उसके परिवार के दो लोग घायल हो गए हैं।घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. यहां सभी का इलाज किया जा रहा है।खबर ये भी है कि, मकान के अंदर बंधी 11 बकरियों की भी मलबे में दबने से मौत हो गई है।

चीख-पुकार मचने पर पहुंचे ग्रामीण: जानकारी के अनुसार जिले के प्रभातपटट्न ब्लाक के मंगोनाकला में बीती रात करीब 3 बजे के आस-पास एक कच्चा मकान भरभरा कर गिर गया।इसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई।उसकी पत्नी और बच्चा गंभीर घायल हैं। बताया गया जब यह घटना घटित हुई उस दौरान परिवार के लोग सो रहे थे।घटना में मृतक धनराज (45) मलबे में दबा था।चीख-पुकार मचने पर ग्रामीणों ने इन दोनों को घर से बाहर निकाला।जिला अस्पताल में इलाज जारी: धनराज को जब बाहर निकाला गया, तब तक उसकी मौत हो गई थी। बताया जा रहा है कि धनराज खेती का काम करते थे। मकान के अंदर बंधी 11 बकरियों की भी मलबे में दबने से मौत हो गई है।धनराज के शव को पोस्टमार्टम के लिए मुलताई भेजा गया है।घायल बच्चे और पत्नी का जिला अस्पताल में इलाज जारी है।

Post a Comment

0 Comments