मंदसौर । गौवंश परिवहन करने वाले अपराधियो की धर पकड एवं उनकी रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत श्री अनुराग सुजानिया पुलिस अधीक्षक मंदसौर द्वारा दिये गये निर्देशो के तारतम्य में श्री गौतम सोलंकी अति. पुलिस अधीक्षक मंदसौर एवं श्री नरेन्द्रसिह सौलंकी एसडीओपी मंदसौर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी दलौदा संजीव सिंह परिहार व उनकी टीम द्वारा 09 गौवंश बरामद कर एवं 02 आरोपी को गिरफ्त मे लिया ।
• घटना का संक्षिप्त विवरण-
दिनांक 31.07.22 को प्रआर 681 दिगपालसिह के द्वारा मुखबीर सुचना पर कार्यवाही करते हुए महु नीमच हाईवे रोड तहसील के सामने दलौदा पर लोडीग वाहन क्रमांक एमपी 14 जी.सी. 1559 को रोक कर तलाशी लेते उसमे ठुस- ठुस कर 09 गौवंश भरे पाये गये। पशु भरने के संबध मे दस्तावेज की पुछते पशु भरने के संबध मे कोई दस्तावेज परमीट, मेडीकल, एसडीएम महोदय की अनुमती आदि दस्तावेज नही होना बताया। जिस पर आरोपी बाबु पिता मोहम्मद गुल्ला उम्र 26 साल निवासी मुल्तानपुरा थाना वायडी नगर जिला मन्दसौर एंव रफीक मोहम्मद पिता मुबारिक नियारगर उम्र 29 साल निवासी बोतलगंज थाना पिपल्या मंडी को गिरफ्त मे लेकर पुछताछ करते उक्त सभी गौवंश से भरकर कानवन धार तरफ वध हेतु ले जाना बताया गया है। प्रकऱण मे दो आरोपी गिरफ्त मे लेकर 09 गौवंश को मुक्त करा कर सावरिया गौशाला दलोदा रैल मे रखवाये गये है। थाना दलोदा पर अप क्र 277/22 धारा 6 ,9 म.प्र. गौवंश वध प्रति. अधि. व 11डी पशु क्रुरता निवा. अधि. एंव 4 6 10 म.प्र. कृषक पशु परि. अधी. का पंजीबद्ध किया जाकर विवेचना की जारी है । आरोपी रफीक मोहम्मद पिता मुबारिक नियारगर उम्र 29 साल निवासी बोतलगंज थाना पिपल्या मंडी का थाना मल्हारगढ के अपराध क्रमांक 116/2022 धारा 4,6,9 म. प्र. गौवंश वध अधि एंव 49ए आबकारी एक्ट मे फरार था ।
गिरफ्तार आरोपी –
1 बाबु पिता मोहम्मद गुल्ला उम्र 26 साल निवासी मुल्तानपुरा थाना वायडी नगर जिला मन्दसौर
2 रफीक मोहम्मद पिता मुबारिक नियारगर उम्र 29 साल निवासी बोतलगंज थाना पिपल्या मंडी जिला मन्दसौर,
जप्तशुदा –
1 09 गौवंश किमती 90 हजार रूपये ।
2 लोडीग वाहन क्रमांक एमपी 14 जी.सी. 1559 किमती 500000 रूपये ।
सराहनिय कार्यः- थाना प्रभारी दलौदा संजीव सिह परिहार ,प्रआऱ 681 दिगपालसिह , प्रआर 530 शैलेन्द्रसिह आर 67 उमंग शर्मा, आर 556 पप्पुसिह डोडीया , आर 295 राकेश शर्मा, आर 517 संदीप पुरोहित , का सराहनीय योगदान रहा ।



0 Comments