30 अगस्त से 5 सितंबर तक श्री राम कथा का होगा भव्य आयोजन


मंदसौर,।भूत भावन भगवान श्री पशुपतिनाथ की नगरी मंदसौर में 30 अगस्त से 5 सितंबर तक सप्त दिवसीय श्रीराम कथा का भव्य आयोजन राष्ट्रीय संत श्री चिन्मयानंद बापू के मुखारविंद से नयापुरा रोड स्थित माहेश्वरी धर्मशाला  परिसर में होने जा रहा हैं। श्री राम कथा प्रतिदिन संध्या 4:00 से 7:00 बजे तक आयोजित होगी।  श्री राम कथा के आरंभ से एक दिवस पूर्व 29 अगस्त को मंदसौर नगर में गांधी चौराहा स्थित विश्व पति शिवालय वाले  से श्री चिन्मयानंद बापू के सानिध्य में भव्य शोभायात्रा निकलेगी जिसमें 1100 महिलाएं सिर पर कलश धारण कर सम्मिलित होगी ।

 इस आशय की जानकारी  शनिवार को माहेश्वरी धर्मशाला में आयोजित पत्रकार वार्ता में विश्व कल्याण मिशन ट्रस्ट के ट्रस्टी एवं बापू के प्रतिनिधि श्री मयंक वैद्य  हरिद्वार एवं आयोजन समिति प्रमुख श्री अनिल गुप्ता ने दी। श्री वैद्य एवं श्री गुप्ता ने बताया कि श्री चिन्मयानंद बापू की कथा को लेकर मंदसौर शहर में तैयारियां आरंभ कर दी गई हैं। मातृशक्ति की प्रतिदिन बैठके चल रही है जिससे कि अधिक से अधिक संख्या में धर्मा लूजन कथा  श्रवण कर लाभ ले सके ।

श्री वैद्य एवं श्री गुप्ता ने बताया कि श्री चिन्मयानंद बापू विश्व कल्याण मिशन ट्रस्ट के माध्यम से एक हजार युवतियों की अब तक नि:शुल्क शादी कर चुके, ।  संत चिन्मयानंद  बापू 29 अगस्त को मंदसौर आएंगे, इसी दिन मंदसौर में कथा से पहले कलश यात्रा निकलेगी, जिसमें 1100 कलश सिर पर धारण कर  महिलाएं सम्मिलित होंगी। 

आयोजन समिति से जुड़े अनिल गुप्ता , विनय दुबेला, नरेंद्र अग्रवाल, शिक्षाविद रमेशचंद्र चंद्रे और वरिष्ठ पत्रकार ब्रजेश जोशी ने भी कथा के आयोजन को लेकर विचार रखे I साथ ही श्री राम कथा आयोजन के फ़ोल्डर का विमोचन भी किया गया है । कलश यात्रा में शामिल होने के लिए महिलाएं अनिता दीदी गुरू, विद्या राजेश उपाध्याय, आशा अग्रवाल, निर्मला गुप्ता से संपर्क कर सकती हैं।

 श्री वैद्य ने बताया संत चिन्मयानंद बापू वर्ष 2000 में पहली बार मंदसौर आए थे, तब भी मंदसौर में उस दौर में समाजसेवी अनिल गुप्ता व उनकी टीम ने ही रामकथा आयोजन कराया था, इसके बाद कथाओं के जरिए संतश्री की ख्याति निरंतर बढ़ी और आज की स्थिति में विश्वस्तर पर रामकथा वाचक के तौर पर जाना-पहचाना चेहरा हैं। अपने ट्रस्ट के जरिए जरुरतमंदों के लिए वे अनेक प्रकल्प संचालित कर रहे हैं। 22 सालों में वे अब 5 वीं बार मंदसौर आएंगे।आयोजन को लेकर समिति अब आवश्यक तैयारियों में जुट गई है।

आस्था चैनल पर लाइव टेलीकॉस्ट होगा

आयोजन समिति पदाधिकारियों ने बताया संत चिन्मयानंदजी द्वारा मंदसौर मे 30 अगस्त से 5 सितंबर तक रामकथा वाचन किया जा रहा है, जिसका लाइव टेलिकास्ट आस्था चैनल के जरिए भारत सहित विश्वभर में होगा। श्रद्धालुगण टीवी के जरिए भी कथा का लाभ ले सकेंगे। वहीं मंदसौर के माहेश्वरी भवन में बारिश से बचाव को लेकर वाटरप्रुफ पांडाल तक तैयार हो रहा है। समिति ने आवश्यक इंतजाम शुरू कर दिए हैं।

Post a Comment

0 Comments