मन्दसौर।जिला कलेक्टर श्री गौतम सिंह,पुलिस अधीक्षक श्री अनुराग सुजानिया के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री गौतम सिंह सौलंकी, एसडीओपी श्री नरेंद्र सिंह सोलकी के मार्गदर्शन में आज स्वास्थ शिविर का आयोजन हुआ!प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र धुंधडका द्वारा दलोदा थाने पर दुर्घटना में गंभीर घायल एवं जहरीले जानवर के काटने से या पानी में डूबे हुए व्यक्ति को किस तरह पुलिस द्वारा बचाव किया जाए।इस को लेकर धुधडका उप स्वास्थ्य केंद्र की डॉ प्रियांशी जैन द्वारा पुलिस कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया गया। डा जैन ने बताया गया कि दुर्घटना में घायल व्यक्ति को तत्काल पानी नहीं पिलाया जाए और प्राथमिक उपचार में सबसे पहले मरीज को सांत्वना दें ओर कहे कि हम आपके मदद के लिए आए हैं उसके बाद तत्काल अस्पताल पहुंचाने का काम करें ।
विडियो बनाने के बजाय घायल व्यक्ति को हास्पिटल पहुंचाए
दलोदा थाना प्रभारी संजीव सिंह परिहार ने कहा कि दुर्घटना में अधिकांश लोग मदद के बजाय वीडियो बनाने जुड़ जाते हैं इसकी बजाय घायल व्यक्ति को बचाने का प्रयास करना चाहिए और एंबुलेंस एवं अन्य साधन से उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र व अस्पताल पहुंचाए डॉक्टर हमेशा आपकी सेवा में उपलब्ध है।
जहरीला जानवर काटने पर टाइट पट्टा नहीं बांधे
जहरीला जानवर काटने पर टाइट पट्टा नहीं बांधे अधिकांश ग्रामीण क्षेत्रों के लोग जहरीला जानवर काटने पर झाड़-फूंक करवाते हैं या टाइट पट्टा बांध देते हैं ऐसा नहीं करना चाहिए । तुरंत हॉस्पिटल पहुंचाना चाहिए। इसके साथ ही डा प्रियांशी जैन ने कहा कि दुर्घटना में बेहोशी की हालत में सांत्वना देकर तुरंत 108 या निजी वाहन से हॉस्पिटल पहुंचाने की व्यवस्था करें ।प्रशिक्षण के दौरान दलोदा नायब तहसीलदार संजय मालवीय व दलोदा थाना प्रभारी संजय सिंह परिहार भी उपस्थित थे।


0 Comments