मंदसौर। जिले के शामगढ़ तहसील अंतर्गत बाबा भोलेनाथ की पावन धरा धर्मराजेश्वर पर गुरुवार को दोपहर 1 बजे गरोठ दस्तक समाचार पत्र का विमोचन एवं जिला संपादक संघ की जिला स्तरिय बैठक आयोजित की गई। सर्वप्रथम अतिथियों द्वारा वीणा वादिनी मां सरस्वती को माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई।
जिसमें नए समाचार पत्र गरोठ दस्तक समाचार पत्र का विमोचन मुख्य अतिथियों के सानिध्य में कार्यक्रम सपन्न हुआ।जिसमें मुख्य अतिथि मध्य प्रदेश शासन के नवीन नवकरणीय ऊर्जा एवं पर्यावरण मंत्री हरदीप सिंह डंग, गरोठ विधायक देवीलाल धाकड़, पिछड़ा मोर्चा जिला अध्यक्ष रणजीत सिंह चौहान, गरोठ नगर परिषद अध्यक्ष राजेश सेठिया की उपस्थिति मे हुआ।कैबिनेट मंत्री हरदीप सिंह डंग ने संबोधित करते हुए बताया कि पत्रकार यानी कलमकार अपनी कलम से जन हितेषी मुद्दे जनता की बात शासन तक जन समस्या भ्रष्टाचार को उजागर करना, वही मंत्री डंग ने बताया की कड़ी मेहनत पत्रकारों की समाचार कलेक्ट करने मे रहती है, और कड़े दौर में उन्हें जूझना पड़ता है, दिन रात हो या हो भारी बरसात का दौर कहीं बाढ़ आ जाए जैसे भी हालात हो अपने भूखे प्यासे और परिवार की चिंता नहीं करते हुए अपने क्षेत्र की हर गतिविधि को कैमरे मैं कवर करके पूरी जानकारी को जन जन व शासन प्रशासन तक पहुंचाने का काम एक पत्रकार ही करता है।मंत्री डंग ने बताया कि मैं पत्रकार के लिए तत्पर खड़ा हूं,आपकी किसी भी प्रकार की कोई समस्या हो बताये ।
गरोठ दस्तक जैसा नाम वैसा ही काम करेगा मेरी ओर से बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूं।वही गरोठ विधायक देवीलाल धाकड़ ने बताया कि पत्रकार निस्वार्थ भाव से हमेशा अपने कर्म करता है, हर घटना को जन जन तक पहुंचाता हैसच्चे पत्रकार की यही पहचान है कि वह सत्य को सत्य और झूठ को झूठ प्रकाशित करके जनता के सामने लाए,पत्रकार जो खबर जिस प्रकार की होती है उसे जनता तक पहुंची दिखाने का काम करता है, हमें पत्रकारों की कलम के माध्यम से लिखी हुई खबरों के माध्यम से अपने क्षेत्र की जन समस्या की जानकारी प्राप्त की और हम उसे उतने ही जल्दी समाधान करने में तत्पर रहते हैं। इसी के साथ विधायक धाकड़ ने शुभकामनायें प्रधान की।
गरोठ नगर परिषद अध्यक्ष राजेश सेठिया ने संबोधित करते हुए कहा कि जिस गरोठ दस्तक समाचार पत्र ने "दस्तक" दी है नाम के अनुरूप वैसे ही गरोठ नगर व क्षेत्र की हर गतिविधि के साथ सहभागिता करेगा और जनहित मे जनसमस्या के लिए आवाज उठाएगा ।सुवासरा विधानसभा के कांग्रेस पार्टी के कद्दावर नेता बालू सिंह सोलंकी बताया कि गरोठ दस्तक समाचार की जो दस्तक हुई हैं यह अपने क्षेत्रीय ही नहीं जिले एवं प्रदेश की हर समाचार को सत्य को सत्य और झूठ को झूठ प्रकाशित कर अपनी अलग ही पहचान बनाएगा
आज के दौर में कई चैनल व समाचार पत्र किसी एक पक्ष के गुणगान गाने से थकते नहीं है जिन्हे समाचार तक हम नहीं कर सकते जिनकी वजह से जनता में गलत संदेश जाता है इसलिए समाचार हमें जो सही है वह निस्वार्थ भाव से सहित प्रकाशित करना चाहिए और "गरोठ दस्तक" इस कार्य में हमेशा अपनी जिम्मेदारी पूर्ण रूप से निभाएगा साथ ही यहां पधारे सभी अतिथियों द्वारा अपने अपने विचार व्यक्त किए गए हैं।कार्यक्रम के समापन पर गरोठ दस्तक समाचार पत्र की ओर से धर्मराजेश्वर स्मृति चिन्ह एवं श्रीफल देकर सभी का सम्मान किया गया है।
धर्मराजेश्वर मे आयोजित आयोजन मे ये रहे मुख्य अतिथि
हरदीप सिंह डंग - नवीन, नवकरणीय ऊर्जा एवं पर्यावरण मंत्री मप्र, अतिथि देवीलाल धाकड़ -विधायक गरोठ, रणजीत सिंह चौहान,जिला अध्यक्ष पिछडा मोर्चा मंदसौर,सुवासरा विधानसभा कांग्रेस नेता बालू सिंह सोलंकी, श्यामसिंह चौहान जिला पंचायत प्रतिनिधि,जिला संपादक सघ के नीवधार ओंकार सिंह, जिला उपाध्यक्ष लक्ष्मीनारायण मांदलिया, जिला कार्यकारिणी अध्यक्ष देवीलाल गुर्जर, सोंधिया राजपूत समाज के युवा जिला राजेंद्र सिंह पड़िहार, जनपद सदस्य रामनिवास राठौर, चंदवासा पंचायत सरपंच प्रतिनिधि गोविन्दसिंह पंवार, समाजसेवी संतोष माहेश्वरी, भारत सिंह पंवार उपस्थित रहे।
क्षेत्र सहित जिले के ये पत्रकार रहे उपस्थित
विजय रेटूदिया, विनोद सिंह पंवार, सुनील काला, होकम सिंह, राहुल धनगर, श्रीपाल सिंह देवड़ा, शिवनारायण सोलंकी, पुष्कर दइया, दिलीप कारा, राजेद्र देवड़ा, नन्द किशोर सूर्यवंशी, दशरथ गोड़ावल,प्रमोद सेंगर, शिवम मेहर, सत्यनारायण सूर्यवंशी, बद्रीलाल सूर्यवंशी,सहित बड़ी संख्या मे पत्रकार व समाजसेवी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का सफल संचालन गोकुल कुमार सोनी अध्यापक द्वारा किया गया है, सफल कार्यक्रम संपन्न होने पर जिला संपादक संघ के संरक्षक ओंकार सिंह द्वारा सभी का आभार माना तो वही गरोठ दस्तक समाचार पत्र के संपादक गोविंद सिंह पड़िहार द्वारा कार्यक्रम में पधारे सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया गया।




0 Comments