हर्षोल्लास के साथ मना रेनबो किड्स स्कूल में आजादी का जश्न


मंदसौर। गांव अफजलपुर में स्थित रेनबो किड्स इंटरनेशनल स्कूल में आजादी का  पर्व बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। स्कूल संचालक पंकज जैन ने झंडा वंदन किया।


 उसके बाद राष्ट्रगान का वाचन हुआ। आजादी की इस अमृत महोत्सव के उपलक्ष में बच्चों ने नृत्य किए और राष्ट्र भावना को सभी के मन में जागृत करने के उद्देश्य से बच्चों ने देशभक्ति के गीत गाए।


 वही स्कूल छात्र-छात्राओं द्वारा गांव में प्रभात रैली निकाली गई। पूरा गांव जय घोष के नारों से गुजेमान हो गया। रैली अफजलपुर थाने में गई जा थाना प्रभारी कमलेश सिंगार द्वारा झंडा वंदन भी किया गया। वही बच्चों को मिठाई भी बांटी गई। पूरे कार्यक्रम में स्कूल स्टाफ भी उपस्थित था।

Post a Comment

0 Comments