प्रतिभाशाली छात्र छात्राओं का समाजसेवी अधिमान्य पत्रकार महासंघ ने किया सम्मान


आजादी के 75  वा स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त अमृत महोत्सव पर्व पर समाजसेवी अधिमान्य पत्रकार महासंघ मंदसौर टीम द्वारा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुचड़ोद में जिन छात्र, छात्राओं ने सर्वाधिक अंक व सर्वश्रेष्ठ श्रेणी में आने वाले विद्यार्थियों को प्रतिभाशाली सम्मान प्रमाण पत्र वितरण किए।


मन्दसौर।ग्राम कुचडोद में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परिसर मे आजादी का 75 वां स्वतंत्रता दिवस अमृत उत्सव में झंडा वंदन किया गया।


 उसके पश्चात सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान समाजसेवी अधिमान्य पत्रकार महासंघ भोपाल के बैनर तले, आज जिला मंदसौर टीम के पदाधिकारियों ने विद्यालय में सर्वाधिक अंक व प्रथम श्रेणी में स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को प्रतिभाशाली सम्मान प्रमाण पत्र वितरण किया गया जिसने प्रदेश उपाध्यक्ष निखिल चरण संभाग अध्यक्ष नंद किशोर सूर्यवंशी जिला प्रभारी पृथ्वीराज भदानिया मंदसौर जिला अध्यक्ष राकेश प्रजापत जिला महामंत्री लाल सिंह भाटी जिला उपाध्यक्ष शानू शाह, बलराम भदानिया आदि संगठन के सदस्य उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments