मंदसौर।पुलिस अधीक्षक मंदसौर अनुराग सुजानिया द्वारा जिले मे अवेध मादक पदार्थ पर कठोर कार्यवाही एवं तस्करी कर रहे आरोपियो की धरपकड हेतु निर्देशित किया गया है जिसके तारतम्य में पुलिस थाना ऩई आबादी के द्वारा श्री गोतम सिह सोंलकी, अति0 पुलिस अधीक्षक मंदसौर एवं श्री सतनाम सिह, नगर पुलिस अधीक्षक मंदसौर के मार्गदर्शन तथा श्री जितेन्द्र सिंह सिसौदिया, थाना प्रभारी थाना ऩई आबादी के कुषल नेतृत्व में थाना ऩई आबादी क्षेत्रांतर्गत दिनांक 05-09-2022 को मादक पदार्थ की तस्करी कर रहे 01 आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।
दिनांक 05-09-2022 को थाना नई आबादी क्षेत्रांतर्गत मेनपुरिया फंटे पर चेकिंग के दौरान एक पिकअप वाहन जिसे रोकने के प्रयास के दोरान उक्त वाहन का चालक अपने वाहन पिकअप को तेज गति से लेकर आगे कि ओर निकल गया जिसे थाना नई आबादी की पुलिस ने शंका होने व संदेहास्पद होने से तत्परता से पीछा कर सर्किट हाउस के सामने रोका जहां पर पिकअप वाहन के चालक युनुस पिता काले खां उम्र 42 साल जाति मंसुरी निवासी बसई थाना सुवासरा जिला मंदसोर से वाहन नही रोकने के संबध मे कारण पुछने पर वाहन चालक युनुस मंसुरी द्वारा संतोषप्रद जवाब नही दिये जाने पर संदेहास्पद होने से पुलिस द्वारा उक्त पिकअप वाहन की तलाशी ली गई जिसमे पिकअप वाहन में शातिर तरीके से भरा कुल 02 क्विटंल 46 किलो 400 ग्राम अवेध मादक पदार्थ डोडाचुरा होना पाया गया। जिसे वाहन चालक युनुस पिता काले खां उम्र 42 साल जाति मंसुरी निवासी बसई थाना सुवासरा जिला मंदसोर के कब्जे वाली बोलेरो पिकअप वाहन क्रमांक आर जे 01 जीसी 1869 से जप्त किया गया एवं मौके पर पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार किया गया तथा थाना नई आबादी पर आरोपीगणो के विरुद्ध अपराध क्रमांक 219/22 धारा 8/15,29 एनडीपीएस एक्ट का मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। तथा आरोपी से मादक पदार्थ के स्त्रोत के संबध में पुछताछ की जाकर आरोपियो की श्रृखंला का पता लगाया जा रहा है।
उक्त कार्यवाही में उनि समरथ सीनम, प्रभारी थाना प्रभारी थाना ऩई आबादी, सउनि फिरोज कुरेशी,का प्रआर 653 गगन राठोर, का प्रआर 456 तरुण देवडा, का प्र आर 116 रमीज राजा, प्रधान आरक्षक चालक नरेन्द्र सिह चोहान, आर 807 कन्हेयालाल मीणा का सराहनीय योगदान रहा।


0 Comments