3 किलो 500 ग्राम अवैध मादक पदार्थ चरस सहित एक आरोपी पुलिस की गिरफ्त में

मंदसौर।जिला मन्दसौर में अवैध मादक पदार्थ की तस्करी की रोकथाम के लिये श्रीमान अनुराग सुजानिया पुलिस अधीक्षक जिला मन्दसौर द्वारा मादक पदार्थो पर कठोर कार्यवाही के लगातार निर्देशों पर कार्यवाही करते हुए दिनांक 05 व 06.09.2022 की रात्री श्री गौतम सौलंकी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जिला मन्दसौर, श्री मनोज रत्नाकर अनुविभागीय अधिकारी पुलिस अनुभाग मल्हारगढ़ के निर्देशन एवं श्रीमान थाना प्रभारी थाना पिपलियामडी  निरी. नरेन्द्र कुमार यादव के कुशल नेतृत्व में  थाना पिपलियामण्डी पुलिस टीम को मिली सफलता । दिनांक 05.09.2022 को मुखबीर सूचना पर थाना पिपलियामण्डी क्षेत्र अन्तर्गत अवैध मादक पदार्थ की सूचना  मुखबीर द्वारा मिलने पर सउनि अर्जुनसिंह परिहार व टीम द्वारा सूचना की तस्दीक एवं कार्यवाही करते हुए महु नीमच हाईवे रोड चौपाटी पिपलियामंडी पर नाकाबन्दी की गई व मंदसौर तरफ से आ रही मोटर साइकिल को रोकते पुलिस देख आरोपीगण भगने लगे जिस पर पुलिस द्वारा पीछे बैठे आरोपी को पकड़ने पर वह निचे गिर गया जिसके हाथ मे एक थैला था तथा मोटर साइकिल चालक आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया गया परन्त वह अंधेर का फायदा उठाकर भाग गया। प


कड़े गये आरोपी सत्यनारायण उर्फ बंटी ब्रिजवानी पिता सुरजमल ब्रिजवानी जाति धोबी निवासी ईदगाह के पीछे खानपुरा, मंदसौर के कब्जे से 03 किलो 500 ग्राम अवैध मादक पदार्थ चरस विधीवत जप्त कर आरोपी को विधीवत गिरफ्तार किया गया था तथा आरोपी सत्यनारायण से मौके से भागे आरोपी का नाम पुछते फरार आरोपी का नाम मुबारिक निवासी खानपुरा मंदसौर बतायां  थाना पिपलियामण्डी पर आरोपीयों उक्त के विरूद्ध  अपराध क्रमांक 286/2022 धारा 8/20 NDPS ACT का कायम कर विवेचना में लिया गया है तथा आरोपी से अवैध मादक पदार्थ के स्त्रोत्र के संबंध में पुछताछ की जा रही है ।  उक्त कार्यवाही में निरी. नरेन्द्र कुमार यादव , उनि राकेश चौधरी चौकी प्रभारी पिपलियामंडी ,सउनि अर्जुनसिंह परिहार , आर. 697 वाजिद खानं, आर 29 राहुल पानीवाल, आर 212 शांतिलाल गुर्जर, आर 752 सुन्दरसिंह, आर. 782 शैतान कछावा,  का सराहनिय योगदान रहा । जिनको की पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा प्रथक से पुरस्कृत किया जावेगा।

Post a Comment

0 Comments