समाजसेवी अधिमान्य पत्रकार महासंघ में बैठक में की तहसील अध्यक्ष की घोषणा


मंदसौर। समाजसेवी अधिमान्य पत्रकार महासंघ की बैठक मन्दसौर जिले के सीतामऊ में राधा बावड़ी हनुमानजी मन्दिर में हुई जिसमें जिला व तहसीलों की कार्यकरणी गठित की गई, बैठक में मुख्य अतिथि  संभाग अध्यक्ष नंदकिशोर जी सूर्यवंशी,जिला प्रभारी (रतलाम मन्दसौर नीमच) पृथ्वीराज जी भदानिया, मन्दसौर जिला अध्यक्ष राकेश जी प्रजापत,जिला मीडिया प्रभारी ईश्वरलाल जी सूर्यवंशी उपस्थित रहे बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष राकेश जी प्रजापत ने करी, कार्यक्रम में भोलेनाथ को माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की।बैठक का संचालन उज्वल सिंह परिहार ने किया, बैठक में मुख्य अतिथियो का पुष्पमाला से स्वागत सम्मान किया उसके पश्चात जिला कार्यकरणी का विस्तार करते हुए जिला महासचिव के दायित्व पर क्राइम दिल्ली पत्रकार बलराम कुमावत की घोषणा कि गई तथा तहसीलो के विस्तार में सीतामऊ तहसील अध्यक्ष के पद पर पत्रकार गोविंद सिंह परिहार की घोषणा की एवं दलौदा तहसील अध्यक्ष पद के लिये पत्रकार माणक जी प्रजापत की घोषणा की व सुवासरा तहसील अध्यक्ष पद हेतु पत्रकार बद्रीलाल सूर्यवंशी की घोषणा की एवं शामगढ़ तहसील अध्यक्ष पद पर पत्रकार श्रवण जी तिवारी की घोषणा की गई तथा गरोठ तहसील अध्यक्ष पद पर पत्रकार दिनेश पंवार की घोषणा की गई व भानपुरा तहसील अध्यक्ष के पद पर पत्रकार शाहरुख मिर्जा की घोषणा की गई सभी नवनियुक्त जिला व तहसील के पदाधिकारियों का मुख्य अतिथियो द्वारा स्वागत सम्मान किया गया व कार्यक्रम में अतिथियों ने अपने उदबोधन में कहा कि आज पत्रकारो के बीच मे एकता होना आवश्यक है पत्रकार लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है आज के दौर में पत्रकारीता करने के लिये कई चुनोतियो का सामना करना पड़ता है जिसमे राजनेता हो या अधिकारी हर एक  अपनी गलतियों को छुपाने के लिये पत्रकारों पर दबाव बनाते हैं या अभद्रता करने पर उतर आते हैं जिस में सभी पत्रकार साथियो को संगठन से जुड़कर एक जुट होना होगा जिस से किसी पत्रकार का अहित ना हो आदि पत्रकारों के हित में कहा ।

कार्यक्रम का आभार क्राइम दिल्ली पत्रकार बलराम कुमावत ने माना कार्यक्रम में गोविंद सिंह,माणक प्रजापत,श्रवण तिवारी, बद्रीलाल सूर्यवंशी, राजेंद्र सिंह ,सन्तोष पाटीदार, नीलेश, निशिकांत, चेतन ,सूरज, आदी  सीतामऊ क्षेत्र के सभी पत्रकार साथी उपस्थिति रहे।

Post a Comment

0 Comments