मंदसौर। म.प्र. स्थापना दिवस के अवसर पर म.प्र. जन अभियान परिषद् द्वारा मंदसौर शहर में प्रभात फैरी का आयोजन किया गया। प्रभात फैरी महाराणा प्रताप बस स्टैण्ड, अंबेडकर चौराहा, आजाद चौराहा (घंटाघर), सरदार उधमसिंह चौराहा से होती हुई गांधी चौराहे पर पहुंची। विधायक यशपालसिंह सिसोदिया ने अपने उद्बोधन में कहा कि स्वर्णिम म.प्र. के तहत् सीएमराईज स्कुलों से शिक्षा के दौर में स्कूल बैहतर शिक्षा देनें में अग्रणी रहेंगा। शिक्षा, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता में मध्यप्रदेश नंबर वन पर है। साथ ही म.प्र. जन अभियान परिषद् ने प्रभात फैरी के आयोजन से वातावरण का निर्माण किया है। नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती रमादेवी गुर्जर ने अपने विचार व्यक्त करते हुए म.प्र.स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दी। कलेक्टर गौतमसिंह ने कहा की पहले मध्य प्रदेश गिनती बीमारू राज्य के रूप में होती थी,लेकिन आज स्वर्णिम मध्यप्रदेश के तहत् सड़क पानी, बिजली, स्वच्छता एवं शिक्षा में मध्यप्रदेश नई ऊंचाईयों को छू रहा है। यह अपने लिए गौरव की बात है। कलेक्टर गोतमसिह द्वारा लाड़ली लक्ष्मी उपवन के बारे में जानकारी दी । प्रभात फैरी मे नर्सिंग कॉलेज की छात्राएं, उत्कृष्ट विद्यालय के छात्र, रानी लक्ष्मीबाई विद्यालय की छात्राएं, एनसीसी कैडेट, स्काऊड गाईड की छात्र-छात्राएं, आशा-ऊषा कार्यकर्ताएं, सामाजिक संगठन के प्रतिनिधि, नगर विकास प्रस्फुटन समिति के पदाधिकारी, नवांकुर संस्थाएं व गणमान्य नागरिक द्वारा प्रभात फैरी में भाग लिया। म.प्र. जन अभियान परिषद् मंदसौर की जिला समन्वयक तृप्ती वैरागी ने बताया कि मंदसौर जिले के समस्त नवांकुर एवं प्रस्फुटन समितियों के द्वारा भी प्रत्येक ग्राम में स्वर्णिम म.प्र. स्थापना दिवस के तहत् रैली का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान समस्त प्रतिभागियों को स्काऊड गाईड की छात्रा द्वारा नशामुक्ति की शपथ दिलवाई गई। कार्यक्रम का संचालन स्वाध्याय मंच के अध्यक्ष ब्रजेश जोशी द्वारा किया गया । आभार नगर विकास प्रस्फुटन समिति के सचिव प्रकाश सिसोदिया ने माना।
कार्यक्रम में श्रीमती बंसती मसीह प्राचार्य नर्सिंग कॉलेज मंदसौर, जिला शिक्षा अधिकारी मंदसौर श्री आर.एल. कारपेंटर, प्राचार्य सुदीप दास, अशोक रत्नावत, हरिओम गंधर्व,सुरेन्द्र कुमार रामावत, रविन्द कुमार दवे, धर्मपालसिंह देवड़ा, जिला क्रीड़ा अधिकारी अशोक शर्मा, एन.सी.सी. जिला संयोजक विजयसिंह पुरावत, लेफ्टिनेंट योगेश पटेल उपस्थित थे।
सीईओ ने दिलाई नशा न करने की शपथ
मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के मार्गदर्शन में नवांकुर संस्था नाटाराम प्रगतिशील विकास समिति द्वारा सीतामऊ में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत सीतामऊ निर्देशक शर्मा द्वारा नशा नही करने की शपथ दिलाई गई । इस अवसर ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर श्री भाटी जनअभियान परिषद के ब्लॉक समन्वयक नारायण सिंह निनामा संस्था के कार्यक्रम समन्वयक हरिओम गंधर्व , सहित युवा, ग्रामीण जन एवं सचिव, सहायक सचिव व चिकित्सक उपस्थित थे ।



0 Comments