मंदसौर। जिले के पिपलियामंडी थाना क्षेत्र में हुए दुष्कर्म के मामले में पुलिस और प्रशासन ने एक बड़ा एक्शन लिया है। दोनों ही विभागों के अधिकारी-कर्मचारी शाम करीब 5 बजे नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी युवक के घर पहुंचे। जहां कार्यवाही करते हुए प्रशासन के बुल्डोजर ने आरोपी के मकान को जमीदोज किया।
गौरतलब है कि, पिपलियामंडी थाना क्षेत्र की निवासी 17 वर्षीय एक नाबालिग युवती के साथ 19 वर्षीय युवक ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। जिसके बाद पीड़िता ने मामले की शिकायत पिपलियामंडी थाने में दर्ज कराई, और इसी के बाद से ही नगर की जनता सहित अन्य सामाजिक संगठनों में आक्रोश पनप रहा है।


0 Comments