मगराना में स्वास्थ्य मेले का हुआ शुभारंभ, 78 व्यक्तियों की ब्लड प्रेशर और शुगर की भी हुई जांच


मंदसौर।ग्राम पंचायत मगराना के उपस्वास्थ्य केंद्र मगराना पर  सरपंच पवन पाटीदार द्वारा स्वास्थ्य मेले  का शुभारंभ किया एव मेले मैं पधारे सभी ग्राम वासियों को माननीय प्रधानमंत्री द्वारा चलाई गई योजना आयुष्मान कार्ड एव हेल्थ आईडी कार्ड   के बारे में जानकारी दी  मेले में देवेंद्र पाटीदार CHO  एव रेखा खींची ANM द्वारा कूल 106 व्यक्तियों की ओपीडी देखी गई जिसमें 48 व्यक्तियों की हेल्थ आईडी बनाई गई एवं 78 व्यक्तियों का ब्लड प्रेशर एवं शुगर जांच की गई।

स्वास्थ्य मेले में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सरिता जी शर्मा , अंगुरबाला जी सूर्यवंशी एव आशा कार्यकर्ता गिरजा सूर्यवंशी , अंतिम बाला पाटीदार ने गांव में घूमकर स्वास्थ्य मेले की जानकारी ग्राम वासियों को दी एवं ग्रामवासियों ने स्वास्थ्य सेवा का लाभ लिया ग्रामीणों ने बताया कि बहुत अच्छी पहल है  इससे लोग आगे आकर स्वास्थ्य सेवा का लाभ लेगे इस अवसर पर ग्रामीण जन सुनील शर्मा,  जगदीश धनगर आदि बड़ी संख्या में उप स्वास्थ्य केंद्र पर उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments