नशा मुक्ति अभियान में अव्वल रहा दलावदा


मंदसौर । मध्यप्रदेश जनअभियान परिषद के निर्देशन में जिले में नशा मुक्ति अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें सीतामऊ विकासखण्ड का गांव दलावदा अव्वल रहा है। दलावदा के सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं समाज प्रमुखों ने दलावदा को नशामुक्त बनाने के लिये उत्कृष्ठ कार्य किया है। यह बात मध्यप्रदेश जनअभियान परिषद द्वारा आयोजीत सेक्टर बैठक को सम्बोधित करते हुए विकासखण्ड समन्वयक नारायणसिहं निनामा ने कही।

श्री निनामा ने कहा की दलावदा के ग्रामीणां ने शराब बेचने वाली 3 दुकानों को बंद करने के साथ ही 20 लोगों से शराब छुडवाई है,जो निश्चित ही अच्छी पहल है। सभी ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियां ,इससे प्रेरणा लें और सभी ग्रामो में ऐसे कार्यक्रम आयोजीत करें।

इस अवसर पर प्रधानमंत्री आवास के ब्लाक समन्वयक हेमंन्त गोड ने कहा की शासन की योजनाओं को आमजन तक पहुचाने में ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियां अहम भागीदारी निभाएं।

परामर्शदाता हरिओम गंधर्व ने कहा की ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियां जल संरक्षण को लैकर बोरी-बधान करें ,साथ ही अधिक से अधिक पोधा रोपण कर अंकुर अभियान के तहत वायुदूत एप्प पर फोटो अपलोड करें। उर्जा सरक्षंण के लिये भी ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों को आगे आना होगा। उषा एप्प पर सभी युवा जानकारी के साथ ही प्रमाण पत्र भी प्राप्त करे। साथ ही सभी ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति रजिस्टर सहित अपने दस्तावेज पुर्ण करें। नवांकुर संस्था ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति राजाखेडी के अध्यक्ष गोपाल करंजिया ,दलावदा के अध्यक्ष अधिवक्ता बलराज शर्मा,प्रहलाद कुशवाह,दीपाखेडा अध्यक्ष यशपालसिंह चौहान,परामर्शदाता मंगला बैरागी,सत्यनारायण प्रजापत ,एमएसडब्ल्यु की छात्रा हेमलता दुबे,चेतना चौधरी ने सम्बोधित करते हुए आयुष्मान भारत अभियान अंतर्गत आयुष्मान कार्ड बनाने की बात कही।

दलावदा ग्राम पंचायत के उपसंरपच ने बताया की दलावदा मे शराब की बढती लत ने युवाओ को भटका दिया था। साथ ही रात में 12 बजे तक चौराहो पर बैठे रहते थे। जिससे सबसे अधिक महिलाएं परेशान रहती थी,लैकीन जब से शराब बैचने पर पांबदी लगाई है। निश्चित ही लोगों में जागरूकता आई है। बैठक के पश्चात सभी ग्रामवासियों ने नशामुक्ति को लैकर शपथ ली। संचालन प्रहलाद कुशवाह ने किया । आभार बलराज शर्मा ने माना।

Post a Comment

0 Comments