उज्जैन के नवागत जिलाध्यक्ष चुंडावत का प्रदेश उपाध्यक्ष ने स्वागत किया


मंदसौर। समाजसेवी अधिमान्य पत्रकार महासंघ के अध्यक्ष अनिल जी मालवीय के निर्देशानुसार संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष निखिल जी चरेड ,और संजय जी मौर्य के  निर्देशानुसार उज्जैन जिले में समाजसेवी अधिमान्य पत्रकार महासंघ का विस्तार करते हुए उज्जैन संभाग के अधिमान पत्रकार महासंघ के सचिव स्टेट न्यूज़ के उज्जैन संभाग ब्यूरो एडवोकेट दिनेश राठौर के द्वारा सर्व सहमति से जिला अध्यक्ष पद पर सुरेंद्र सिंह चुंडावत जी की घोषणा की गई थी संगठन के विस्तारीकरण को लेकर प्रदेश उपाध्यक्ष निखिल जी चरेड उज्जैन पधारे जिसमे जिला स्तरीय बैठक रखी गई थी और उसी बैठक में नवीन जिला अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह चुंडावत को माला पहनाकर  स्वागत किया और जिला अध्यक्ष के उज्वल भविष की कामना की ओर महाकाल लोक पहुंचे।

Post a Comment

0 Comments