
भोपाल। मध्यप्रदेश के वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा विधानसभा में बजट पेश कर रहे हैं। खास बात यह है कि मप्र में पहली बार ई-बजट (पेपरलेस) बजट आया है। विपक्ष के हंगामे के बीच वित्त मंत्री इसे टैबलेट पर पढ़ रहे हैं। मंत्रियों और विधायकों को भी टैबलेट दिए गए हैं, जिसमें भाषण और पूरा बजट है। यह शिवराज सरकार के चौथे कार्यकाल का अंतिम बजट है। ये बजट लगभग 3.20 लाख करोड़ रुपए का है। वित्त मंत्री ने कहा कि मध्यप्रदेश की जनता पर कोई नया कर नहीं होगा। बजट भाषण के बीच गैस सिलेंडर लेकर पहुंचे कांग्रेस विधायकों ने सदन से वॉकआउट कर दिया। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा वे कहते हैं कि महिलाओं को 1000 रु. देंगे, लेकिन गैस सिलेंडर के दाम बढ़ा दिए। बजट की खास बातें नवीन मुख्यमंत्री बालिका स्कूटी योजना के तहत 12वीं क्लास फर्स्ट डिविजन से पास करने वाली छात्राओं को ई-स्कूटी दी जाएगी। बकायादार किसानों के सरकारी संस्थानों से लिए गए कर्ज का ब्याज सरकार भरेगी। नारी सशक्त होगी तो प्रदेश सशक्त होगा। लाडली लक्ष्मी योजना के लिए 929 करोड़ रु, महिला स्व सहायता समूहों के लिए 660 करोड़ रु देंगे। नारी कल्याण के लिए 1.2 लाख 976 करोड़ रु, लाडली बहना योजना के लिए 8 हजार करोड़ रु मंजूर। लाडली बहना के तहत महिलाओं को 1 हजार रु प्रति महीना दिया जाएगा। आहार योजना अनुदान के लिए 300 करोड़ रु दिए जाएंगे। युवाओं को स्वावलंबी बनाना सरकार की योजना है। इसके तहत 1 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी दी जाएंगी। देश के सकल घरेलू उत्पाद में हमारे प्रदेश का योगदान 3.6 प्रतिशत से बढ़कर अब 4.8 प्रतिशत हो चुका है। खेल विभाग का बजट बढ़ाया। खेलों के विकास के लिए 729 करोड़ रु। 2011-12 में प्रति व्यक्ति आय 30 हजार 497 रु थी, अब 2022-23 में साढ़े तीन गुना तक बढ़कर 1 लाख 40 हजार 585 रु हो गई है। कुल व्यय के लिए 2022-23 का बजट अनुमान 2 लाख 47 हजार 715 करोड़ रु. है। इसे 33 हजार 839 करोड़ बढ़ाकर 2023-24 के लिए 2 लाख 81 हजार 554 करोड़ का प्रावधान प्रस्तावित है। सलकनपुर में श्रीदेवी महालोक, सागर में संत रविदास स्मारक ओरछा में रामराजा लोक चित्रकूट में दिव्य वनवासी राम लोक को डेवलप किया जाएगा। इसके लिए 358 करोड़ रु. का बजट है। एमबीबीएस सीट 2 हजार 55 से बढ़ाकर 3 हजार 605 की जाएंगी। इंदौर और भोपाल में मेट्रो रेल के लिए 710 करोड़ रु का बजट सीएम सनराइज स्कूलों के लिए 3 हजार 230 करोड़ रु का बजट ।
0 Comments