शामगढ पुलिस द्वारा मात्र 48 घंटे मे बरामद किया चोरी गया ट्रक


मंदसौर।श्रीमान पुलिस अधीक्षक मन्दसौर श्री अनुराग सुजानिया निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गरोठ श्री महेन्द्र तारणेकर एवं एसडीओपी सीतामऊ/गरोठ सुश्री निकिता सिह के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी शामगढ निरी कमलेश प्रजापति के कुशल नेतृत्व में अल्प समय में ही ट्रक चोरी की घटना का पर्दाफाश कर आरोपी व गया मश्रुका जप्त किया गया।  

घटना का संक्षिप्त विवरण

             दिनांक 02.03.2023 को फरियादी परवेज खान निवासी भवानीमंडी राजस्थान द्वारा थाने पर रिपोर्ट की गई कि दिनांक 01.03.2023 को उसका ट्रक क्रमांक आरजे 17 जीबी 8951 शक्कर खाली करने के लिये शामगढ आया था जिसकी कोई जानकारी नही मिल रही है फरियादी ने बताया कि ट्रक में लगा जीपीएस ट्रक की आखरी लोकेशन शामगढ ही बता रहा है तथा चालक का फोन भी तब से ही बंद आ रहा है सूचना पर से थाना शमागढ पर अपराध क्र. 77/2023 धारा 379 भादवि का अज्ञात आरोपी के विरूद्ध पंजीबद्ध किया जाकर विवेचना मे लिया गया। थाना प्रभारी द्वारा तत्काल ट्रक चोरी की उक्त घटना की पतारसी करने के लिये विशेष टीम का गठन किया गया टीम द्वारा ट्रक की अंतिम लोकेशन से अनुसंधान की शुरूआत करते हुऐ घटना के मात्र 48 घंटे के अंदर ही रायपुर जिला झालावाड राजस्थान से आरोपी सुरेश पिता छितरलाल दांगी निवासी रघुनाथपुरा जिला झालावाड के कब्जे से उक्त ट्रक को बरामद किया जाकर आरोपी को गिरफ्तार किया गया तथा टूटा हुआ जीपीएस भी जप्त किया गया है, आरोपी को माननीय न्यायालय के आदेशानुसार जेल भेजा गया। 

       उक्त सराहनीय कार्य में निरी. कमलेश प्रजापति, उनि रितेश नागर, उनि शैलेन्द्र सिंह कनेश, सउनि सोहन सिह सोलंकी, प्रआर सुरेन्द्र चैधरी, प्रआर दिलीप सिह बघेल, आर. रामकरण गुर्जर, आर. हीरालाल यादव का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।

Post a Comment

0 Comments