मेघदूत नगर में रंगपंचमी पर निकलेगी भव्य रंगारंग गैर, 3 क्विंटल गुलाल से खेली जाएगी सामूहिक होली


न्दसौर। प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी मेघदूत नगर बालाजी समिति द्वारा मेघदूत नगर से भव्य रंगारंग गैर निकाली जाएगी। समिति द्वारा  6टी बार गैर का आयोजन किया जा रहा है। यह गैर मेघदूत नगर के राजाधिराज श्री भूरिया महादेव बालाजी मंदिर से 12 मार्च 2023 रविवार को प्रातः 10 बजे भगवान की पूजा अर्चना करने के पश्चात प्रारंभ होगी। गैर मेघदूत नगर, केशव कुंज, यश नगर होते हुए पुनः श्री भूरिया महादेव बालाजी मंदिर पर सम्पन्न होगी।

उक्त जानकारी देते हुए श्री भूरिया महादेव मंदिर समिति संरक्षक नेमीचंद खिमेसरा ने बताया कि इस गैर में बैंड डीजे ढोल शामिल रहेंगे। 3 क्विंटल गुलाल से होली खेली जाएगी। गैर में क्षेत्र के नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहेंगे।

विधायक श्री यशपालसिंह सिसोदिया, भाजपा वरिष्ठ नेता धीरज पाटीदार, राजू चावला मेघदूत नगर बालाजी समिति संरक्षक नेमीचंद खिमेसरा, समिति अध्यक्ष गौतम वप्ता, वार्ड नंबर 39 पार्षद भारती पाटीदार, पुखराज दशोरा, रघुनंदन बैरागी, भानुप्रताप सिंह सिसोदिया, कैलाश शर्मा, नरेंद्र यादव, तनिक यादव, अनिल जैन, राजेन्द्र खिमेसरा, रमेशचन्द्र काबरा, सुभाष भावसार, मोहनसिंह सिसोदिया, राम लक्ष्मण पाटीदार, लोकेन्द्रसिंह चौहान, चंद्रपाल सिंह सिसोदिया, हेमंत जैन, सुनील सिंह तोमर,लखन बैरागी,मुकेश जैन,रामनरेश तिवारी,किशोर बैरागी,महेश परिहार ,कन्हैयालाल परमार,नितिनशर्मा,सहित बालाजी समिति के सभी सदस्यों ने सभी नगरवासियों से गैर में भाग लेने की अपील की है।

Post a Comment

0 Comments