मंदसौर । श्री अनुराग सुजानिया (भा.पु.से.), पुलिस अधीक्षक जिला मन्दसौर के निर्देशन में एवं श्री महेन्द्र तारनेकर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (गरोठ) एवं सुश्री निकिता सिँह, एस.डी.ओ.पी. सीतामऊ/गरोठ के मार्गदर्शन में चलाये जा रहे अवैध मादक पदार्थो के रोकथाम व धरपकड अभियान के तहत निरीक्षक कमलेश सिंगार थाना प्रभारी गरोठ के कुशल निर्देशन में गरोठ पुलिस को मिली सफलता ।
घटना का विवरण इस प्रकार है कि दिंनाक 05.08.23 को जर्ये मुखबिर सुचना मिली की पिकअप वाहन क्र MP14GC1891 का चालक अवैध डोडाचुरा भरकर पण्डेरिया होके हुये गरोठ आने वाला है । कि सुचना पर उनि भारत कटारा के नेतृत्व में टीम तैयार कर तत्काल गोपालपुरा टेंक के पास आम रोड़ के पास नाका बंदी करते मुताबिक मुखबिर की सुचना के पिकअप आती दिखी जिसे रोकने का प्रयास किया गया जो उक्त वाहन चालक द्वारा पुलिस को देखकर वाहन को धीरे कर पुलिस से बचने के लिये तेज गति से भगाने लगा जिसका पुलिस बल द्वारा उक्त वाहन का पीछा करते पिकअप चालक द्वारा पिकअप वाहन को रोड किनारे छोडकर भाग गया । ततपश्चात उक्त वाहन की तलाशी लेते जिसमे से 06 कट्टे मे कुल 108 किलो डोडाचुरा होना पाया गया जिसे समक्ष पंचानो व फोर्स के मोके पर एनडीपीएस के प्रावधानो के अंतर्गत जप्ती की कार्यवाही कर वापसी पर थाना गरोठ पर अपराध क्र 325/23 धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया । जप्त पिकअप वाहन क्र MP14GC1891 में अवैध रुप से भरा डोडाचुरा कहा से ला रहे थ व कहा जा रहे थे के संबंध में पुछताछ हेतु वाहन मालिक व पिकअप चालक अशरफ मंसुरी की तलाश करने हेतु पृथक से टीम गठित कर तलाश की जा रही है । अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा कुल वजनी 108 किलोग्राम कीमती 216000 रुपये मय सफेद रंग का पिकअप वाहन क्र MP14GC1891 कीमती 600000 रुपये
उक्त कार्यवाही में निरीक्षक कमलेश सिंगार थाना प्रभारी गरोठ, उनि0 भारत कटारा, का0 प्रआर 47 चत्तरसिँह , का0प्रआर0 499 अजय , आर 762 इरफान खान , आर0 810 पंकेश कुमावत , आर0 244 बाबुलाल , आर0 789 मनीष जाट , आर0 664 निलेश चोधरी , आर0 504 मनीष बनोधा , आर0 597 विशाल पाटीदार व का सराहनीय योगदान रहा।


0 Comments