पुर्व अपर्हत नाबालिग बालिका को पुलिस ने आरोपी के चंगुल से बरामद कर किया गिरफ्तार

मंदसौर।पुलिस मुख्यालय के निर्देशन में नाबालिक बालक/बालिकाओं के बरामदगी हेतु मुस्कान अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत पुलिस अधीक्षक महोदय मन्दसौर श्री अनुराग सुजानिया द्वारा जिले में अपर्हत नाबालिग बालक/बालिकाओं को दस्तयाब करने हैतु सभी अनुविभागीय अधिकारीयों एवं थाना प्रभारीयों को निर्देशित किया गया है। इसी तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय गरोठ श्री महेन्द्र तारणेकर व एसडीओपी महोदय सीतामऊ/गरोठ सुश्री निकिता सिँह के कुशल निर्देशन में थाना प्रभारी गरोठ श्री कमलेश सिंगार के नेतृत्व में विशेष टीम द्वारा उत्कृष्ट सामंजस्य व व्यवसायिक दक्षता का प्रयोग करते हुए 07 दिवस पुर्व अपर्हत नाबालिक बालिका को मंदसौर से किया सुरक्षित दस्तयाब साथ ही अपहरणकर्ता आरोपी को किया गिरफ्तार।

घटनाक्रम -दिनांक 31.07.2023  को फरियादी द्वारा अपनी 17  वर्षीय पुत्री के बिना बताये कहीं चले जाने के संबध मे रिपोर्ट की गई जो  रिपोर्ट पर थाना गरोठ पर अपराध क्रं 319/23 धारा 363 भादवि का कायम कर विवेचना में लिया गया । जो बालिका के दस्तयाबी हेतु काफी प्रयास किये गये किंतु कोई सफलता नही मिल पा रही थी । थाना प्रभारी गरोठ श्री कमलेश सिंगार द्वारा उक्त प्रकरण को गंभीरता एवं संवेदनशीलता से प्राथिमकता लेकर मुखबीर तंत्र एवं तकनीकी साक्ष्य के आधार पर कडी से कडी जोडने पर अपहृता को कमलेश लोहार नि0 ग्राम चचावदा पठारी द्वारा मंदसौर तरफ ले जाने की सुचना प्राप्त हूई । जिसे उनि भारत कटारा के नेतृत्व मे टीम गठित कर अपहृता को मंदसोर से आरोपी कमलेश पिता मोतीलाल लोहार निवासी चचावदा पठारी थाना गरोठ के चंगुल  सुरक्षित दस्तयाब किया गया । अपहृता बालिका नाबालिक होकर अनुसुचित जनजाति होने से  आरोपी को  धारा 366,376(2n),376(3) भादवि व 5(l)/6 , पोक्सो एक्ट व 3(1)(द),3(1)(ध),3(2)(VA) एससी एसटी एक्ट  में आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया ।

Post a Comment

0 Comments