5 किलो अवैध अफीम के साथ चार आरोपी गिरफ्तार


मंदसौर। अनुराग सुजानिया (भा.पु.से) पुलिस अधीक्षक जिला मन्दसौर द्वारा नशामुक्ति अभियान के तहत प्रभावी कार्यवाही हेतु  जिले के समस्त थानो को नशे का व्यापार करने वाले तस्करो को  नेस्तनाबूत करने हेतु समय–समय पर निर्देशित किया गया। जिसके पालन में कार्यवाही करते हुए SDOP महोदय गरोठ  राजाराम धाकङ के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी थाना गांधीसागर उनि गौरव लाड के निर्देशन में सउनि दौलत सिह पंवार व टीम द्वारा मुखबिर सुचना पर दिनांक 21.08.23 को बोटक्लब गांधीसागर की पार्किंग से दो तस्करो को 05 किलो ग्राम अवैध मादक पदार्थ अफीम तथा तस्करी मे प्रयुक्त एक टाटा पंच कार जप्त की गई तथा आरोपीगण से नाम पता पुछते उनके द्वारा अपना नाम प्रधान सिंह पिता भेरुसिंह सौधिंया राजपुत उम्र 35 वर्ष निवासी गुराङियाजोगा थाना मिसरोली जिला झालावाङ तथा जसवंत सिह पिता गुमान सिह सौधिंया राजपुत उम्र 29 साल निवासी बिलावली थाना गंगधार जिला झालावाङ का होना बताया पुछताछ में दोनों आरोपियों द्वारा उक्त अवैध अफीम भरत पिता रामलाल सुतार निवासी बिलावली थाना गंगधार जिला झालावाङ से लेकर धर्मेन्द्र पिता शिवलाल शर्मा उम्र 23 साल निवासी कीटीया थाना उन्हेल नागेश्वर जिला झालावाङ को देने जाना बताया जो कि उक्त अफीम को जोधपुर की तरफ भारी कीमत मे बेचने की योजना बताया जो पुलिस बल द्वारा अफीम खेप के सप्लायर धर्मेन्द्र व भरत को भी गिरफ्तार किया। आरोपीगणों के विरूद्ध थाना गांधीसागर पर अप0क्र0 74/2023 धारा 8/18,29 एनडीपीएस एक्ट का पंजीबद्ध किया जाकर विवेचना में लिया गया।

नाम गिरफ्तार आरोपीः-  1. प्रधान सिंह पिता भेरु सिह सौधिंया राजपुत उम्र 35 वर्ष निवासी गुराङिया जोगा थाना मिसरोली जिला झालावाङ

                                  2. जसवंत सिह पिता गुमान सिह सौधिंया राजपुत उम्र 29 साल निवासी बिलावली थाना गंगधार जिला झालावाङ         

                                 3. भरत पिता रामलाल सुतार उम्र 30 साल निवासी बिलावली थाना गंगधार जिला झालावाङ

4. धर्मेन्द्र पिता शिवलाल शर्मा उम्र 23 साल निवासी कीटीया थाना उन्हेल नागेश्वर जिला  झालावाङ

जप्तशुदा मश्रुकाः-         05 किलो ग्राम अवैध मादक पदार्थ अफीम किमती 10 लाख रुपये तथा एक बिना नंबर की टाटा पंच कार किमती 08 लाख रुपये

 

सराहनीय कार्यः-           उक्त कार्यवाही में उनि गौरव लाङ थाना प्रभारी गांधीसागर, सउनि दौलतसिंह पंवार, प्रआर0 211 बहादुरसिंह, प्रआर0 328 नरेन्द्र चौधरी, आर0 667 तरूण मांढरे ,आर0 561 विकास बौरासी, आर.708 जतिन दीक्षित, आर.918 राहुल गरासिया, आर. 847 अनिल गुर्जर, आर. चालक 798 गिरीराज दांगी का सराहनीय योगदान रहा।

 

Post a Comment

0 Comments