मंदसौर पुलिस अधीक्षक जिला मंदसौर श्री अनुराग सुजानिया द्वारा जिले के इनामी फरारी एवं स्थाई वारण्टीयो को शीघ्र गिरफ्तार करने हेतु निर्देशित किया गया है जिसके तारतम्य अति. पुलिस अधीक्षक गौतम सोलंकी, एवं नगर पुलिस अधीक्षक मंदसौर सतनाम सिंह के मार्गदर्शन मे तथा उनि. धर्मेश यादव थाना प्रभारी थाना वायडी नगर के कुशल नेतृत्व मे वर्ष 2018 से फरार चल रहे थाना वायडी.नगर के स्थाई वारण्टी गोपाल पिता बग्दीराम बागरी उम्र 34 साल नि. अमरपुरा थाना वायडी.नगर पुलिस को गिरफ्तार करने मे मिली सफलता । उक्त स्थाई वारण्टी पिछले 05 सालो से पुलिस को चक्मा देकर फरार चल रहा था । दिनांक 22.08.23 को प्रआर. 494 दिनेश धाकड व प्रआर. 98 मंगल सिंह को थाना वायडी.नगर से वारण्टीयो की तलाश मे रवाना होकर दौराने तलाश के मुखबीर की सूचना पर से माननीय न्यायालय प्रेमदीप सांकला न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी मंदसौर के न्यायालय के प्रकण क्रमांक 3061/18 धारा 25,27 आर्म्स एक्ट मे फरार स्थाई वारण्टी को थाना वायडी.नगर पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया ।
*गिरफ्तारशुदा आरोपी का नाम* - गोपाल पिता बग्दीराम बागरी उम्र 34 साल नि. अमरपुरा थाना पिपलियामण्डी जिला मंदसौर
*पुलिस टीम* – थाना इंचार्ज उनि. धर्मेश यादव, 494 दिनेश धाकड, प्रआर. 98 मंगल सिंह, आर. 268 भुपेन्द्र सिंह, आर. 583 निर्भय सिंह थाना वायडी.नगर मंदसौर का सराहनीय योगदान रहा ।

0 Comments