जेल परिसर में हर्षोल्लास के साथ स्वतंत्रता दिवस का पर्व मनाया गया


मंदसौर। जिला जेल पर स्वतंत्रता दिवस का पर्व बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। 


इस राष्ट्रीय पर्व पर जेल अधीक्षक पी के सिंह ने ध्वजारोहण किया और सभी को आजादी के अमृत महोत्सव की शुभकामनाएं दी। मंच पर सांस्कृतिक आयोजन भी किए गए। बंदियों को विशेष भोजन दिया गया। जेल अधीक्षक पी के सिंह मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि स्वतंत्रता दिवस के इस अवसर पर कैदियों को रोजमर्रा की आवश्यक वस्तु मिल सके इसलिए जेल परिसर के अंदर कैंटीन भी संचालित किया गया है।

Post a Comment

0 Comments