हर्षोल्लास के साथ मनाया आजादी का अमृत महोत्सव

 


मंदसौर।आदर्श ग्राम पंचायत बालागुड़ा में आजादी का अमृत महोत्सव बड़े हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सरपंच मंजू पाटीदार ने ध्वजारोहण किया। वहीं पूरे गांव में तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस मौके पर सरपंच प्रतिनिधि प्रकाश पाटीदार सचिव लाल सिंह शक्तावत सहायक सचिव तंवर सिंह शक्तावत ग्रामीण जन उपस्थित थे। कार्यक्रम के पश्चात प्रसादी वितरित की गई।

Post a Comment

0 Comments