मंदसौर । स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वित्त, वाणिज्यिक कर, योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग मध्य प्रदेश शासन के मंत्री श्री जगदीश देवड़ा ने ग्राम बालागुड़ा में शासकीय स्कूल में मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम में भाग लिया। इस दौरान वित्त मंत्री ने स्कूल के सभी बच्चों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं प्रदान की। उन्होंने कहा कि आज का दिन अपार उत्साह का दिन है। सरकार ने बच्चों के पढ़ने के लिए स्कूल चले हम अभियान चलाया।
बच्चों की पढ़ाई पर खर्चे का प्रबंध सरकार कर रही है। जगह-जगह सीएम राइज स्कूल शुरू किए जा रहे हैं। बच्चों में ही भारत का भविष्य छुपा हुआ है। सभी बच्चे अनुशासन का पालन करें और मन लगाकर पढ़ाई करें। इस दौरान वित्त मंत्री ने सभी गांव वालो को संकल्प दिलाया कि सभी लोग स्वच्छता अभियान में भाग ले। गांव में कहीं पर भी गंदगी को न फैलने दें। बालागुड़ा में बहुत जल्द ही प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का भूमि पूजन किया जाएगा। स्कूली बच्चों को स्कूटी, लैपटॉप एवं प्रशंसा पत्र वितरित किए।
मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम के अवसर पर जनपद पंचायत अध्यक्ष, स्थानीय जनप्रतिनिधि, कलेक्टर श्री दिलीप कुमार यादव, पुलिस अधीक्षक श्री अनुराग सुजानिया ,सीईओ जिला श्री कुमार सत्यम, सहित अन्य सभी जनप्रतिनिधि, अधिकारीगण, सरपंच, स्कूल के बच्चे, आमजन, मीडिया प्रतिनिधि मौजूद थे।
स्कूली बच्चों को उद्बोधन देते हुए मुख्य अतिथि द्वारा कहा गया कि बच्चे अपनी पढ़ाई पर विशेष तौर पर ध्यान दे। पढ़ाई के माध्यम से ही एक अच्छे भविष्य का निर्माण किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि सभी व्यक्ति अपने अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन करें, वही सच्ची देश सेवा होती हैं। उन्होंने कहा कि हमारे देश को आजादी प्राप्त कराने में शहीदों का बहुत योगदान है। उनके दिए हुए बलिदान को हमें कभी भी नहीं भूलना चाहिए। आज उन्हीं शहीदों की बदौलत है कि हम लोग खुली सांस ले पा रहे हैं। हम सभी लोगों को आजादी तो प्राप्त हो गई। लेकिन उसको बनाए रखने की जिम्मेदारी हम सभी की हैं और वह तभी होगा, जब हम सभी अपना अपना कार्य पूरी ईमानदारी से करें।
मध्यान भोजन के माध्यम से बच्चों को अच्छा पौष्टिक आहार प्राप्त होता है और इस आहार के माध्यम से दिमाग का शैक्षणिक क्षेत्र में विशेष महत्व है। उन्होंने कहा कि सैनिक देश की रक्षा करते हैं और रक्षा करते करते बलिदान भी दे देते हैं उनके बलिदान को हमें नहीं भूलना चाहिए।
आज का दिन विशेष दिन है। यह दिन सभी दिनों में सबसे महत्वपूर्ण दिन है। आज के दिन हमें विशेष तौर पर उन बलिदानियों के नाम कर देना चाहिए जिन्होंने हंसते-हंसते देश की रक्षा के लिए प्राण न्योछावर कर दिए।




0 Comments